विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Published: Tue, 11 Feb 2025 07:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के बाद अब संत रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर ...और पढ़ें

संत रविदास जंयती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
संत रविदास जंयती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के बाद अब संत रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले मकर संक्रांति की तरह ही संत रविदास जयंती भी निर्बंधित अवकाश में शामिल थी। 

मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे निर्बंधित अवकाश (स्वैच्छिक) के स्थान पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। 

अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संत रविदास जयंती के दिन ही महाकुंभ में माघी पूर्णिमा का पांचवां प्रमुख स्नान भी है। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अब सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक व कोषागार बंद रहेंगे।

राज्यपाल ने दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को संत गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन सत्य, समानता और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित था। उनका जीवन सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है। उनका उपदेश आज भी समाज में व्यापक प्रभाव डालता है और उनके विचार हमें समानता, भाईचारे और प्रेम की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों का पालन करके हम एक समृद्ध समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।