लखनऊ विश्वविद्यालय में एक फरवरी से प्रस्तावित विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, जानें- अब कब होंगे एग्जाम
लखनऊ विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की कुछ परीक्षाएं करा चुका है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अब आगामी एक फरवरी से प्रस्तावित दिसंबर-2022 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं की नई तिथियां कोविड की समीक्षा के बाद तय की जाएगी।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अब आगामी एक फरवरी से प्रस्तावित दिसंबर-2022 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अभी तक कोविड संक्रमण की वजह से 15 से 31 जनवरी तक परीक्षाएं स्थगित की थीं। चूंकि शासन के आदेश पर छह जनवरी तक विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के लिए कहा गया है। इस वजह से परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in प्रस्तावित सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने सूचना जारी की है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की कुछ परीक्षाएं करा चुका है। 15 और 17 जनवरी से स्नातक व परास्नतक की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, लेकिन परिसर में कोविड संक्रमण बढ़ने और छात्रों द्वारा परीक्षाएं स्थगित करने की मांग के बाद विश्वविद्यालय ने 15 से 31 जनवरी तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से विषम सेमेस्टर दिसंबर-2021 की जिन परीक्षाओं का शेड्यूल एक फरवरी से प्रस्तावित था, उनकी तिथियां पुन:निर्धारित की जाएंगी। परीक्षाओं की नई तिथियां कोविड की समीक्षा के बाद तय होंगी। जिसके बाद जल्द ही नया परीक्षा कार्यक्रम भी जारी होगा।