छात्राओं ने पढ़ा सुरक्षा का पाठ
लखनऊ जेएनएन। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को विकासनगर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं
लखनऊ, जेएनएन। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को विकासनगर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी (क्राइम अगेंस्ट वूमन) अर्चना सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने छात्राओं की तमाम समस्याएं एसीपी के सामने रखीं। आत्मरक्षा को लेकर छात्राओं ने कई सवाल भी किए। उन्हें बताया गया कि सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 108 व 1076 पर सूचना देनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन और वीमेन्स आर्मी की ओम कुमारी सिंह के साथ एकता, संगीता, मंजू, रुचि रस्तोगी, ऊषा तथा मनोज ने भी विचार साझा किए। शिक्षिका मधुलिका चतुर्वेदी, नीलिमा मिश्रा, रश्मि मिश्रा, निशा, बबिता वर्मा, सीमा वर्मा, शबनम नकवी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, ममता निगम आदि ने छात्राओं को शारीरिक दूरी, मास्क तथा सैनिटाइजर के महत्व को बताया।