Move to Jagran APP

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, मुलाकात के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की लगी लंबी कतार

Priyanka visit in Raebareli कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे लखनऊ से आएंगी। उनके आगमन को लेकर जहां कार्यकर्ता उत्साहित हैं वहीं संगठन के जिम्मेदारों में बेचैनी भी देखी जा रही है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 03:38 PM (IST)
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, मुलाकात के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की लगी लंबी कतार
सोमवार को प्रियंका वाड्रा जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। प्रियंका वाड्रा लखनऊ से रायबरेली पहुंचीं। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। वहीं संगठन के जिम्मेदारों में बेचैनी भी देखी जा रही है। कारण तमाम दावों के बावजूद यहां सब कुछ ठीक नहीं है। प्रियंका का यह दौरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा। फिलहाल वे लंबे अंतराल के बाद दो दिन के कार्यक्रम के तहत पहुंचीं हैं। 

loksabha election banner

सुबह दस बजे जिले की सीमा में दाखिल हाेते ही चुरुवा बार्डर से प्रियंका के स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। वह 11ः30 बजे भुएमऊ गेस्टहाउस पहुंचीं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लखनऊ से रायबरेली के रास्ते जगह जगह अपने नेता का पूरे जोश के साथ स्वागत किया। प्रियंका के पहुंचने से पहले गेस्ट हाउस को सजा दिया गया था। वह यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही पार्टी से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों से भी वार्ता करेंगी। सोमवार को प्रियंका जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी। उनके आगमन से पहले सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा रायबरेली पहुंच चुके थे। उन्होंने ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की थी। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रियंका की क्लास में कौन फेल होता है, कौन पास। कारण वह निचले स्तर तक के पदाधिकारियों से इस बार संवाद करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की तैयारी परखने के साथ ही वे पिछले दिनों चलाए गए कार्यक्रमों व अभियान की समीक्षा भी करेंगी। इस कारण जिम्मेदारों में बेचैनी देखी जा रही है। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें सभी प्रकोष्ठों व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अब तेज हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.