कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों से मिलकर भविष्य की रणनीति पर मंथन
लखनऊ। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दो
लखनऊ। अक्टूबर महीने में ही दूसरी बार रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका वाड्रा ने पहले दिन सोमवार को कई गांवों की गलियां छानीं। लोगों से सीधा संवाद कर उनसे समस्याएं पूछीं। केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे मनरेगा, मिड डे मील की हकीकत जानी और स्कूल के ब'चों के बैग भी खंगाले। पिछले चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने इस तरह गांवों की खाक छानी।
नई दिल्ली से वाया लखनऊ मौरांवा होते हुए रायबरेली पहुंचीं प्रियंका का काफिला सुबह रास्ते में करीब साढे़ ग्यारह बजे खीरो ब्लाक के पाहो पहुंचा। यहां लोगों से सीधे संवाद किया और मनरेगा, इंदिरा आवास और मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। इसके बाद घुराई पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय का हाल लिया। मिड डे मील के बारे में पूछा और ब'चों के स्कूल बैग की स्थिति देखी। यहां से शगुनी, हरदी कुस्सी, चक्र गजराज खेड़ा आदि गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया।
यहां से चलकर बकुलिया गांव का मजरा मिथुन खेड़ा पहुंचकर 19 लाख रुपये की लागत से बने सौर उर्जा प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट से गांव के 18 घरों को पानी और बिजली की आपूर्ति की जा रही। प्रियंका ने यहां भी लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने का भरोसा दिलाया। रायबरेली आते समय महारानीगंज गांव के पास एक स्कूल के छात्रों से सीधे बात की। छात्रों ने उनके सामने फ्लोराइड युक्त पानी मिलने की बात कही तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही उनको शुद्ध पानी दिया जाएगा। देर शाम वे रायबरेली-डीह मार्ग पर भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां शहर कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों से मुलाकात कर भविष्य की रणनीति पर मंथन किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर