Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा रद, अब चुनावी समीक्षा के लिए 17 को आने की संभावना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा रद हो गया है। वह शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आने वाली थीं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 08:24 AM (IST)
प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा रद, अब चुनावी समीक्षा के लिए 17 को आने की संभावना
प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा रद, अब चुनावी समीक्षा के लिए 17 को आने की संभावना

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा रद हो गया है। वह शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आने वाली थीं। बताया जा रहा है कि अब वह 17 मार्च को लखनऊ आ सकती हैं। हालांकि इस बीच चुनावी मंथन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर लखनऊ पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

लखनऊ में रहकर तीन दिन संसदीय क्षेत्रवार समीक्षा करने के अब प्रियंका गांधी तैयारियों को गति देना शुरू करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होना था। वह उन्नाव जिले के शहीद परिवार को सांत्वना देने भी जाने वाली थीं।

भाजपा छोड़ अज्जू कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने कुनबा बढ़ाओ अभियान में भाजपा को एक ओर झटका दिया। राजधानी लखनऊ के दो प्रमुख नेताओं अजय श्रीवास्तव अज्जू और सरोज शुक्ला दिल्ली में महासचिव व पूर्वी जिलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट करने के बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ये नेता वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। सरोज शुक्ला लखनऊ पूर्व और अजय श्रीवास्तव अज्जू लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.