Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब फील्ड में, 14 को लखनऊ का दौरा

Priyanka Gandhi Vadra कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीते कई दिनों से ने उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने में लगी थी। त्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब 14 को लखनऊ दौरे पर रहेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 04:09 PM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब फील्ड में, 14 को लखनऊ का दौरा
लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में उनका दरबार लगेगा।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में जोरदार तैयारी के साथ उतरने की वर्चुअल तैयारी देख चुकीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब धरातल का सच परखना चाहती हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठक करने के बाद उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब 14 को लखनऊ दौरे पर रहेंगी।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी लखनऊ में 14 जुलाई को आने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रदेश के संगठन, फ्रंटल संगठन एवं महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगी। इस दौरान पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं के बवाल तथा हिंसा पर भी चर्चा होगी। किसान संगठनों ने भेंट के दौरान प्रियंका गांधी छुट्टा पशु, गन्ना भुगतान एवं किसानों की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। लखनऊ में वह बेरोजगार युवाओं एवं भर्ती के बाद भी नियुक्ति न पाने युवा नौजवानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वह बैठक में मैनिफेस्टो कमेटी से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ जनता से आए सुझावों पर विस्तृत बातचीत करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीते कई दिनों से ने उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने में लगी थी। प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी राय मशविरा कर रही हैं। इस दौरान काफी लोगों से वर्चुअल वार्ता भी की गई। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा के बाद कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब धरातल पर हकीकत को परखना चाहती है। इसी क्रम में वह 14 जुलाई को लखनऊ का दौरा करेंगी। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में उनका दरबार लगेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा बीते कई दिन से उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक समूह की इस डिजिटल बैठक में महंगाई के साथ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, महिला विरोधी अपराधों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वह उत्तर प्रदेश की सरकार पर भी लगातार हमला बोलने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी भेज रही थीं। अब वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी एवं जंगलराज के खिलाफ मजबूती से सड़कों पर उतरेंगी।

प्रियंका गांधी इसके साथ उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति व बूथ प्रबंधन के साथ कांग्रेस संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब पूरे एक्शन में आ गई हैं और राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने में जुट गई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.