Move to Jagran APP

President Election 2022 : विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

President Election 2022 Yashwant Sinha- तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किया। विपक्षी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भी थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 12:45 PM (IST)
President Election 2022 : विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
President Election 2022: Yashwant Sinha- तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रपति पद के 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में विपक्ष के साक्षा प्रत्याशी पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा के नामांकन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। यशवंत सिन्हा का मुकाबला एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से होगा।

loksabha election banner

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विपक्षी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भी थे। उनको टीआरएस पार्टी का भी समर्थन मिला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव भी आज दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल थे। सिन्हा के समर्थन के लिए सुबह 11.30 बजे विपक्षी दल के नेताओं ने संसद भवन में बैठक की। इसके बाद सभी राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए। दोपहर 12.15 बजे यशवंत सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उनके समर्थन में एनसीपी नेता शरद पवार भी थे। सिन्हा का नाम सबके सामने रखने वालीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी नामांकन में मौजूद थे। ममता बनर्जी राज्य में व्यस्त कार्यक्रमों के चलते मौजूद नहीं थीं। यशवंत सिन्हा के नामांकन में आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी शामिल थे। लगभग सभी विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के समर्थन में हैं। इस दौरान भी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और और वाइएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी ने फिलहाल अपना समर्थन किया को नहीं दर्शाया है।

यशवंत सिन्हा का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है। मुर्मू को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है। इस सूची में मायावती की बसपा और नवीन पटनायक की बीजद शामिल है। मुर्मू का पलड़ा अभी से ही भारी दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार रात में ही नई दिल्ली पहुंचे थे। वह आज यशवंत सिन्हा के नामंकन में शामिल हुए। अखिलेश यादव का सोमवार को भी दिल्ली में ही रूकने का कार्यक्रम है। उनकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से भी आज मुलाकात होगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.