Move to Jagran APP

President Election 2022 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा प्रमुख के फैसले को सराहा, बोले-बसपा प्रमुख ने सोचकर उठाया बड़ा कदम

President Election 2022 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान का समर्थन किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक गरीब और आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं उन्होंने जो देश और समाज की सेवा की है वह ऐतिहासिक है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 06:33 AM (IST)
President Election 2022 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा प्रमुख के फैसले को सराहा, बोले-बसपा प्रमुख ने सोचकर उठाया बड़ा कदम
President Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, जेएनएन। राषट्रपति पद के चुनाव को लेकर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपने पत्ते खोले। बसपा मुखिया मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के इस फैसले को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सहराहनीय कदम बताया है।

loksabha election banner

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती को राजनीति का लम्बा अनुभव है। उन्होंने सभी प्रकार के उतार-चढ़ाव को देखा तथा झेला है। ऐसे में एनडीए एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उनका समर्थन स्वागत योग्य कदम है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान का समर्थन किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक गरीब और आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उन्होंने जो देश और समाज की सेवा की है वह ऐतिहासिक है। बसपा की मुखिया मायावती ने भी बेहद कठिनाई का समय देखा है। उनका दलगत राजनीति से ऊपर उठकर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा बड़ा कदम है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे देश में द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर एक पाजिटिव माहौल है, लगातार उनके पक्ष में माहौल और मजबूत हो रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार सभी दलों से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील कर रहा है। इतना ही नहीं द्रौपदी मुर्मू ने भी ममता बनर्जी के साथ लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से सीधा बात कर समर्थन मांगा है।

बसपा सुप्रीमो ने मयावाती ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा करने के बाद कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला एनडीए और भाजपा के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.