Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब वृंदावन से गोकुल तक क्रूज में कीजिए सफर, योगी सरकार ने बनाया खास प्‍लान

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 09 Mar 2025 03:20 PM (IST)

    UP Tourism यूपी टूरिज्म विभाग यमुना नदी में वृंदावन से गोकुल तक क्रूज चलाने की तैयारी कर रहा है। मथुरा के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है। बरसाना में राधारानी मंदिर तक पहाड़ी पर पहुंचने को रोप वे सेवा शुरू हुई है। वृंदावन व गोवर्धन में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग बनाई गई हैं।

    Hero Image
    UP Tourism: वृंदावन से गोकुल तक यमुना में क्रूज चलाने की तैयारी. File

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। UP Tourism: पर्यटन विभाग शीघ्र ही यमुना नदी में वृदावन से गोकुल तक क्रूज चलाने की तैयारी कर रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसके पीछे उद्देश्य यह है यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को यमुना में क्रूज का अनूठा अनुभव हो सके। उन्होंने बताया कि मथुरा के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव में देश-दुनिया से पधारे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार का प्रयास विशेष अनुभव लेकर लौटें पर्यटक

    शनिवार को बरसाना की लठामार होली में आए पर्यटकों ने इन सुविधाओं का लाभ लिया। रविवार को नंदगांव में लठामार होली होगी। सरकार का प्रयास है कि पर्यटक विशेष अनुभव लेकर लौटें।

    यह भी पढ़ें- होली पर पैक रहेगा Nainital, आप भी प्‍लान कर रहे हैं ट्रिप तो जल्‍दी करें; होटलों में 70 प्रतिशत रूम बुक

    जयवीर सिंह ने बताया कि बरसाना में राधारानी मंदिर तक पहाड़ी पर पहुंचने को रोप वे सेवा शुरू हुई है। मंदिर व अन्य दर्शनीय स्थलों के बाहर नये बोर्ड लगवाए गए हैं जिन पर हिंदी, गुजराती व बंगाली में जानकारी दी गई है। क्यूआर कोड स्कैन कर पर्यटक दर्शनीय स्थलों के विषय में जान सकते हैं।

    वृंदावन व गोवर्धन में बनाई गई मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग

    पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वृंदावन व गोवर्धन में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग बनाई गई हैं। अन्य क्षेत्रों में भी पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। वृंदावन में विविध उपयोग के लिए शहीद लक्ष्मण भवन बनाया गया है। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृदावन में बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सेफ सिटी पहल के तहत 22 हजार कैमरे लगाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: एक लापरवाही से अटकी हजारों किसानों की 19वीं किस्त, अन्‍नदाता परेशान

    खेली फूलों की होली, रसिया गायन पर झूमे श्रद्धालु

    मथुरा : ब्रज में होली का आनंद ही आनंद हो रहा है। कहीं फूलों की होली खेली जा रही है, कहीं रसिया गायन पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। जगह-जगह होली के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जमकर मस्ती हो रही है। आस्था के रंग की वर्षा हो रही है। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देवजी महाराज में फाग उत्सव के अंतर्गत श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल द्वारा होली गायन किया गया।

    आरसीए महाविद्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल अतिथि व शिक्षिकाएं। फोटो सौ. महाविद्यालय

    मनमोहन आगरा ने कान खोल कर बात मेरी सुन ले रे पिया, बांके बिहारी बंसल ने रसिया को नार बनाओ रे रसिया को, महेश गोयल ने मेरी चुनर में लग गयौ दाग री, सुनीता अग्रवाल ने आई जइयो श्याम बरसाने गांव गाकर सभी का मन मोह लिया। ठाकुरजी से भक्तों ने फूलों की होली खेली। सोहन लाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, विजय बंसल, सतीश, दिलीप पांडे, बृजनंदन शर्मा मौजूद रहे। आरसीए कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होली मिलन व पुरातन छात्रा परिषद चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    ऊषा पांडेय अध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष नंदिनी शर्मा, मंत्री पूजा पालीवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू आचार्य, उपमंत्री अंजलि चुनी गईं। चुनाव प्रो. कल्पना वाजपेई के नेतृत्व में हुआ। प्रो. अंजूबाला अग्रवाल, प्रो. कल्पना वाजपेई, लोक गायिका सीमा मोरवाल को सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो. प्रीति जौहरी ने होली की बधाई दी। डा. नीतू गोस्वामी, विनीता मित्तल, सत्यभामा शर्मा, श्रद्धा व्यास मौजूद रहीं। रियल पब्लिक स्कूल चंद्रपुरी में महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वाइस चेयरमैन विमला प्रजापति, प्रधानाचार्य अनीता गोला ने शुभारंभ किया। मंजू, डा. सर्वमंगला जगदीश, डा. शशिबाला प्रजापति, एस्ट्रो वर्षा गुप्ता, ज्योति चौधरी, लता अरोड़ा, डा. नीति सिंह, किरण, रेनू चावला मौजूद रहीं।