विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर, कांग्रेस में शुरू हुआ मंथन का दौर

Published: Mon, 22 Jul 2024 07:41 AM (IST)

UP Assembly By Election उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। ...और पढ़ें

कांग्रेस में शुरू हुआ मंथन का दौर
कांग्रेस में शुरू हुआ मंथन का दौर

HighLights

  1. विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया मंथन
  2. जिला व शहर अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी मुख्यालय पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ मंथन किया। इस संदर्भ में उपचुनाव वाले सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के जिला व शहर अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि अब लोगों को कांग्रेस से ही उम्मीदें हैं। इसलिए हमें आइएनडीआइए गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के हरसंभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने जिला व शहर अध्यक्षों से संभावित उम्मीदवारों के अलावा स्थानीय मुद्दों के बारे में भी जानकारी ली।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन की बधाई दी।

भाजपा के नारे को भारत जोड़ो यात्रा ने किया विफल: अजय राय

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रतिफल रहा कि देश की जनता सचेत हुई और लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे को विफल करने का काम किया।

उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें पूरी ताकत के साथ चुनाव में मेहनत करने की आवश्यकता है। यह उपचुनाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को मजबूत करेगा।

बैठक में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश महासचिव सुबोध शर्मा, अंशू तिवारी, अरूण कुमार तिवारी, प्रदीप मिश्रा,विनीता शाक्य व अजय दूबे सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक के बाद केक काटकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया गया।

इसे भी पढ़ें: 'समय पर इलाज न मिलने से थम गई मासूम की सांसें', सपा मुखिया ने स्वास्थ्य विभाग पर उठाए सवाल, योगी सरकार पर साधा निशाना