भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए तैयारियों का श्रीगणेश
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए आज तैयारियों का श्रीगणेश हुआ। केपी कालेज ग्राउंड में पंडाल के लिए प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन किया।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए आज तैयारियों का श्रीगणेश हुआ। केपी कालेज ग्राउंड में पंडाल के लिए प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन किया। देर शाम पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने भी तैयारियों का जायजा लिया। भूमि पूजन में कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर भी शामिल हुए। इसके बाद पंडाल और बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया। शाम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी आ गए। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के साथ तैयारियां देखीं। मीडिया सेंटर, मुख्य पंडाल और खानपान के इंतजाम पर चर्चा की। वाराणसी से आए कारीगरों ने बैरिकेडिंग का काम पूरा कर लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में पत्रकार भी आएंगे। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी व प्रदेशाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि केपी कम्युनिटी सेंटर को मीडिया सेंटर बनाने का निर्णय लगभग हो चुका है।