दीपावली के दिन महिला ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, पति बोला: मिला अनमोल तोहफा
एम्बुलेंस को बुलाकर महिला प्रियंका और जन्मी बच्ची को राजाजीपुरम रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल भिजवाया गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
लखनऊ, जेएनएन। दिल्ली से ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और आलमनगर स्टेशन टे्रन पहुंचते ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। सूचना मिलने पर आलमनगर स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आरएस शर्मा ने एम्बुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल भिजवाया।
बिहार जा रही थी महिला
दरअसल, दिल्ली आनन्द बिहार से बिहार सीतामणी स्टेशन के लिए जा रही ट्रेन 14008 सद्भावना एक्सप्रेस से श्याम भगत अपनी पत्नी प्रियंका देवी(27) व बेटे किृश के साथ एस 6 में आठ नंबर बर्थ पर सफर कर रहा था। सफर के दौरान प्रियंका को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और आलमनगर स्टेशन पहुंचते ही प्रियंका ने एक बच्ची को जन्म दिया। पति श्याम भगत ने मामले की जानकारी आलमनगर पोस्ट इंस्पेक्टर आरएस शर्मा को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर आरएस शर्मा ने एम्बुलेंस को बुलाकर महिला प्रियंका और जन्मी बच्ची को राजाजीपुरम रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल भिजवाया गया।
जहां उपचार के बाद प्रियंका व उसकी बच्ची को स्वस्थ होनें पर गाड़ी संख्या 14524 हरिहर एक्सप्रेस से प्रियंका के परिवार को बिहार के लिए भेज दिया गया। वहीं, प्रियंका के पति श्याम भगत ने बताया कि प्रियंका का इलाज दिल्ली के जीटीवी अस्पताल से चल रहा था। जहां डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए तीन दिसंबर की तारीख दी थी। त्योहार को लेकर घर जा रहा था। आलमनगर स्टेशन पहुंचते ही प्रियंका ने बच्ची को ट्रेन के अंदर जन्म दे दिया। दीपावली को भगवान ने अनमोल तोहफा मिला है। घर मां लक्ष्मी ने जन्म लिया है।