विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईश्वर शक्ति दें...', मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

Published: Wed, 13 May 2026 09:07 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके ...और पढ़ें

बाएं से सीएम योगी व प्रतीक यादव। जागरण

बाएं से सीएम योगी व प्रतीक यादव। जागरण

HighLights

  1. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन।

  2. यूपी के राजनीतिक गलियारों और समर्थकों में शोक की लहर।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि।

जागरण टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों और यादव परिवार के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति श्री प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है।

यह भी पढ़ें- ईमेल की दोस्ती से हमसफर बनने तक, अब बस यादों में रह जाएगी अपर्णा-प्रतीक की जोड़ी

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी ने भी जताया दुख 

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है। पार्टी ने लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।