Mohd Shami की राजनीतिक हिलोर ने पकड़ी गति, RLD मुखिया जयन्त चौधरी के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट
Crickter Mohd Shami: दिल्ली में शमी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के साथ नितिन नवीन से भेंट की। कुंवर बासित अली ने इसको शिष्टाचार ने इसको शिष्टाचार मुलाकात बताया।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शनिवार रात दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की।
HighLights
बंगाल के दो क्रिकेटर मनोज तिवारी व लक्ष्मीरतन शुक्ला पहले से राजनीति में सक्रिय
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के साथ नितिन नवीन से दिल्ली में मिले
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बंगाल के घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की राजनीतिक हिलोर ने गति पकड़ ली है। भारत को 2023 क्रिकेट विश्व कप में चैपिंयन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज शमी बंगाल टीम के दो साथियों की राह पर चलने की योजना बना रहे हैं। बंगाल से क्रिकेट खेलने वाले मूलत: उत्तर प्रदेश के लक्ष्मी रतन शुक्ला और मनोज तिवारी राजनीति में सक्रिय हुए और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री बने।
मोहम्मद शमी भी लक्ष्मी रतन शुक्ला और मनोज तिवारी की ही राह पर हैं, लेकिन शमी की राजनीति का मैदान होगा। अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के शमी ने हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद शनिवार रात दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की।
दिल्ली में शमी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के साथ नितिन नवीन से भेंट की। मोहम्मद शमी ने इस मुलाकात को राजनीति से अलग हटकर निजी बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने इसको शिष्टाचार मुलाकात बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में शमी के चुनावी मैदान में उतरने के कयास को बल मिल रहा है। मुलाकात को लेकर राजनीतिक जानकार शमी के चुनावी मैदान में उतरने से जोड़ रहे हैं।
निर्दलीय विधायक रहे उमेश कुमार से भी काफी घनिष्ठ संबंध
मोहम्मद शमी के उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से खानपुर से निर्दलीय विधायक रहे उमेश कुमार से भी काफी घनिष्ठ संबंध हैं। खानपुर से निर्दलीय विधायक रहे उमेश कुमार ने 28 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अब जन निर्माण पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरु कर दी है।
जयन्त चौधरी से मुलाकात के बाद चर्चा
दो महीना पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी से उनकी व उनके भाई हसीब अहमद की मुलाकात के बाद चर्चा थी कि आगामी विस चुनाव मोहम्मद शमी अमरोहा सदर सीट से रालोद प्रत्याशी के रूप में लड़ सकते हैं। परंतु उस समय शमी ने इससे इन्कार कर दिया था। जयंत चौधरी से मुलाकात को उन्होंने निजी मुलाकात बताया था।
अमरोहा में डिडौली के गांव सहसपुर अलीनगर के मोहम्मद शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया है। उनका अभी टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट में सक्रिय रहने का इरादा है। मुश्ताक अली ट्राफी के बाद शमी विजय हजारे ट्राफी (टी-20) में बंगाल से खेल रहे हैं। उनका आईपीएल में भी बने रहने का इरादा है।