सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली lucknow news
सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल देवी शंकर मिश्र ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
लखनऊ, जेएनएन। महानगर स्थित सुरक्षा मुख्यालय में शुक्रवार को एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि सिपाही देवी शंकर मिश्रा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल देवी शंकर मिश्र ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी टीजी व सुरक्षा मुख्यालय के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ महानगर संतोष सिंह के मुताबिक अभी आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंस्पेक्टर से चल रहा था विवाद
मूल रूप से उन्नाव के पड़री के रहने वाले थे देवी शंकर मिश्र । घर पर पत्नी मंजू और छोटी बेटी कोमल रहती है। कोमल अम्बालिका से एमबीए कर रही है। देवी शंकर मिश्र 1984 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह 11 साल से एसपीजी में तैनात रहे। सन 1998 से सुरक्षा शाखा से संबद्ध हो गए। आज 11:30 बजे घरवालों को बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। देवी शंकर मिश्र के भाई रवि शंकर मिश्र पीएसी 32 बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल है। उनका आरोप है कि सुरक्षा मुख्यालय में इंस्पेक्टर मनोज सिंह का देवी शंकर मिश्र से विवाद चल रहा था। मनोज सिंह 54 साल उम्र होने की बात कहकर मूल विंग में तैनाती करने की धमकी देता था। इसके लिए वह 50 हज़ार की मांग करता था। आज सुबह घर से एकदम ठीक वह घर से निकले थे।
पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी। देवी शंकर अपने परिवार के साथ हज हाउस के पास शन्ति नगर मुहल्ले मे रह्ते थे। उनकी दो बेटियांं हैं। बड़ी बेटी की शादी राजस्थान में हुई है, जबकी दूसरी बेटी अभी पढ़ाई कर रही है।