यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deh Vyapar: लखनऊ में विदेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गिरफ्तार महिलाओं से चौंकाने वाले हुए खुलासे
गैंग लीडर उज़्बेकिस्तान निवासी लोयोला है। उसके खिलाफ उज़्बेकिस्तान सरकार ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। वहां से भागकर वह चोरी छिपे लखनऊ में रह रही थी।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
महिला लीडर के खिलाफ उज़्बेकिस्तान सरकार ने जारी कर रखा है लुक आउट नोटिस
न्यू हजरतगंज में चल रहा था सेक्स रैकेट
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआरआरओ टीम के साथ ओमेक्स हजरतगंज की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 527 में छापेमारी कर विदेशी सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़। छापेमारी में दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही थीं।
महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे उजबेकिस्तान से हैं और उनके पासपोर्ट और वीजा खो गए हैं। महिलाओं ने बताया कि उनकी मुलाकात डॉक्टर विवेक गुप्ता से हुई थी, जिन्होंने उनकी प्लास्टिक सर्जरी की और उन्हें पहचान पत्र के बिना ही रहने की अनुमति दी। इसके अलावा, त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा ने भी उन्हें रहने में मदद की।
एफआरआरओ टीम ने बताया कि डा. विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। टीम ने बताया कि यह मामला अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को शरण देने और पहचान बदलने से जुड़ा है।
विवेक गुप्ता से की जा रही पूछताछ
विवेक ने अबतक कितने लोगों की प्लास्टिक सर्जरी कर उनका चेहरा बदला है। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि चेहरे में बदलाव करने से वह विदेशी नहीं लगती थी, जिससे वह आसानी से यहां रह रही थी।
गैंग लीडर की तलाश में पुलिस
गैंग लीडर उज़्बेकिस्तान निवासी लोयोला है। उसके खिलाफ उज़्बेकिस्तान सरकार ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। वहां से भागकर वह चोरी छिपे लखनऊ में रह रही थी। यहां अर्जुन से शादी कर ली थी, अर्जुन खुद को पत्रकार बताता था। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
