Move to Jagran APP

पुलिस से संघर्ष में वाहन तोड़े, जवाब में आंसू गैस और मुकदमा

लखनऊ। बहराइच के गिरिजापुरी स्थित सेंट्रल स्टेट फार्म बगुलिहा पर सोमवार रात सैकड़ों लोगों

By Edited By: Published: Tue, 15 Oct 2013 09:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2013 01:21 AM (IST)
पुलिस से संघर्ष में वाहन तोड़े, जवाब में आंसू गैस और मुकदमा

लखनऊ। बहराइच के गिरिजापुरी स्थित सेंट्रल स्टेट फार्म बगुलिहा पर सोमवार रात सैकड़ों लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। मंगलवार सुबह वनाधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे पुलिस व एसएसबी के जवानों के साथ कब्जा हटवाने फार्म पहुंचे। कब्जा करने वालों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया। पथराव किया। आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। पुलिस बल पर फायरिंग की गई। वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर 15 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक बंदूक बरामद की है।

loksabha election banner

सेंट्रल स्टेट फार्म बगुलिहा पर सोमवार रात सैकड़ों लोगों ने पॉलीथिन तानकर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी पर डीएफओ कतर्नियाघाट, पुलिस और सशस्त्र सीमाबल के जवानों के साथ मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे वहां पहुंचे। पुलिस बल को देख कब्जा करने वाले लोगों ने पथराव कर दिया। इनकी संख्या 500 के आसपास बताई गई है। एक घर से पुलिस पर फायरिंग की गई। आरोप है कि डॉ.बुद्धिलाल ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने बुद्धिलाल को गिरफ्तार कर बंदूक कब्जे मे ले ली। इसके बाद मौजूद लोगों ने आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की। वाहनों के पहियों को कुल्हाड़ी से काट डाला। लगभग चार घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। एसएसबी के जवान डीजी चंद्र सिंह पथराव में घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया। ढाई बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट वसी इकबाल नकवी की तहरीर पर 15 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुजौली थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी गयी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.