लखनऊ में पुलिस भी असुरक्षित, IAS अफसर के मकान में किरायेदार पीपीएस अफसर के घर चोरी
Lucknow Crime: पीपीएस अधिकारी एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार के किराए के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी
HighLights
राजाजीपुरम में एसीपी बाजारखाला के आवास में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध
शनिवार दोपहर अपनी डयूटी पर थे एसीपी रंजीत कुमार
संवाद सूत्र, लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में अब पीपीएस अधिकारी भी यानी पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस अधिकारी के घर का ताला तोड़ा जा रहा है। लखनऊ में आईएएस अधिकारी के मकान में किराये पर रह रहे पीपीएस अधिकारी के घर से शनिवार को दिन में चोरी होने की सूचना से खलबली मची है।
तालकटोरा थाना क्षेत्र की राजाजीपुरम कॉलोनी में शनिवार दोपहर को पीपीएस अधिकारी एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार के किराए के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी एक्टिव हो गए और पड़ताल शुरु की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है।
राजाजीपुरम के आईएएस अधिकारी हिमांशु गौतम के मकान में एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार 20 दिन पहले किराये पर रहने के लिए आए। हिमांशु गौतम अभी उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात हैं।एसीपी रंजीत कुमार शनिवार दोपहर डयूटी पर चले गए थे। घटना के समय मकान का बाहरी दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी के लॉकर को भी तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों का कीमती सामान व नकदी चोरी कर भाग निकले। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
जिसमें दो संदिग्ध युवक आते-जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस संदिग्धों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।