विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम के घर नोटिस लेकर गए सिपाही को सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेजा

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 03:09 PM (IST)

नोटिस लेकर गए सिपाही की मुलाकात मुलायम सिंह से नहीं हो सकी, गेट पर मिले सुरक्षाकर्मियों ने सिपाही से कहा कि वे मुलायम सिंह से पूछकर ही नोटिस रिसीव करेंगे।

मुलायम के घर नोटिस लेकर गए सिपाही को सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेजा
मुलायम के घर नोटिस लेकर गए सिपाही को सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेजा

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को फोन पर धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आवाज का नमूना लेने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में आवाज का नमूना देने की सहमति संबंधी नोटिस लेकर मंगलवार को एक सिपाही विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास भेजा गया था। लेकिन, उसे सुरक्षाकर्मियों ने बाहर से ही लौटा दिया।

मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के विवेचक सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्र के मुताबिक मामले में आवाज का नमूने देने की सहमति प्रदान करने के संबंध में आरोपित मुलायम सिंह को एक नोटिस भेजा गया था। नोटिस लेकर गए सिपाही की मुलाकात मुलायम सिंह से नहीं हो सकी। गेट पर मिले सुरक्षाकर्मियों ने सिपाही से कहा कि वे मुलायम सिंह से पूछकर ही नोटिस रिसीव करेंगे। इस बाबत उनकी ओर से पुलिस को खुद सूचित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुंबई जाने को लखनऊ के स्कूल से भागे तीन बच्चे बरामद

इस पर पुलिसकर्मी वापस लौट आया। सीओ के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मुलायम सिंह यादव अपने आवास पर मौजूद थे अथवा नहीं। पुलिस अब रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजेगी। ध्यान रहे, आइपीएस अमिताभ ठाकुर को फोन पर धमकी दिए जाने के मामले में कोर्ट ने विवेचक को नियमानुसार मुलायम सिंह यादव की आवाज का नमूना लेकर उसका फोरेंसिक परीक्षण कराने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: सेना भर्ती में असफल हुआ युवक तो तोड़ दी मंदिर में रखीं भगवान की मूर्तियां