Move to Jagran APP

नोएडा में भाजपा नेता शिव कुमार की हत्या का आरोपित अमन लखनऊ में गिरफ्तार

भाजपा नेता शिव कुमार की हत्या में आरोपित अमन यादव को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। अमन यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय सुंदर भाटी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 08:43 AM (IST)
नोएडा में भाजपा नेता शिव कुमार की हत्या का आरोपित अमन लखनऊ में गिरफ्तार
नोएडा में भाजपा नेता शिव कुमार की हत्या का आरोपित अमन लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा में करीब दो वर्ष पहले भाजपा नेता शिव कुमार यादव की हत्या में आरोपित अमन यादव को आज लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। अमन यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय सुंदर भाटी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। अमन यादव पर अपने साथियों के साथ शिव कुमार यादव पर फायरिंग का आरोप है।

loksabha election banner

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी भाजपा नेता शिव कुमार की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमन यादव को राजधानी पुलिस ने कैसरबाग स्थित जी थ्री होटल से गिरफ्तार किया है। शिव कुमार के भाई योगेश भी जी थ्री होटल में ही ठहरे थे, जहां आरोपित कमरा लेने पहुंच गया। योगेश का आरोप है कि अमन यादव उनकी हत्या की साजिश रच रहा था। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित अमन यादव के पास एक फार्च्यूनर कार, एक लाइसेंसी असलहा और 29 कारतूस बरामद किया गया है। कैसरबाग कोतवाली में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

योगेश ने दी यूपी 100 को सूचना 

एसएसपी पश्चिम के मुताबिक सोमवार को अमन जी थ्री होटल में ठहरने गया था। वहां पर रुके योगेश ने अमन को देखकर यूपी 100 को फोन कर जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद गाड़ी अमन के साले के ससुर सिकंदर सिंह के नाम से है। अमन ने 27 अगस्त 2013 को मेरठ से लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी। मई में आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

एक साल में 10 बार ठहरा था

होटल प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक एक वर्ष में अमन करीब 10 बार लखनऊ आया है और होटल में रुका है। एएसपी पश्चिम के मुताबिक अमन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि अमन यादव दरोगा अमित यादव का साला है। 

यह थी घटना 

ग्रेटर नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी भाजपा नेता शिव कुमार यादव, उनके चालक बली नाथ व निजी सुरक्षाकर्मी रईसपाल की 16 नवंबर 2017 को हैबतपुर गांव के पास हत्या कर दी गई थी। बाइक और स्कूटी से आए चार बदमाशों ने आठ सौ मीटर तक भाजपा नेता की गाड़ी का पीछा किया था। भाजपा नेता की अनियंत्रित गाड़ी से अंजली नाम की युवती की भी मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने एसटीएफ की मदद से वारदात का राजफाश किया था। 

सुंदर भाटी गैंग ने की थी हत्या, हुए थे गिरफ्तार

तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव निवासी बहलोलपुर गांव नोएडा, धर्मदत्त उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर व शूटर नरेश तेवतिया निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद कुख्यात सुंदर भाटी के भाई सहदेव व भतीजे अनिल को भी शामली से गिरफ्तार किया गया था। घटना में शामिल शूटर अमर सिंह को गाजियाबाद से पकड़ा गया था।

अमन के साले दारोगा को भी हुई थी जेल

वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपित अरुण यादव के भाई अमित यादव को भी गिरफ्तार किया था। अमित सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। बताया गया कि भाजपा नेता के पिता की भी हत्या हुई थी। वहीं होली के दिन एक सड़क दुर्घटना में अरुण के पिता की जान चली गई थी। अरुण को शक था कि उसके पिता की मौत के पीछे भाजपा नेता का हाथ है, जिसके कारण वह उनसे रंजिश मानता था। शिव कुमार तब भाजपा युवा मोर्चा, नोएडा के महानगर संयोजक थे।

अमन ने बताया कि 2004 में उसके पिता की हत्या शिव कुमार ने ही कराई थी और उसे दुर्घटना का रूप दे दिया था। अमन अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था और उसी रंजिश में उसने शिव कुमार की हत्या की साजिश रची थी।अमन यादव का एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। वर्तमान में वह अलीगढ में तैनात है। शिव कुमार यादव की हत्या में पुलिस उसकी भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें अभी भी अनिल भाटी सहित और दो अन्य शार्प शूटर फरार हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।अमन यादव ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अनिल भाटी को दस लाख रुपए सुपारी दी। इनमें से अनिल भाटी को 6 लाख रुपयों की एडवांस किश्त दी गई थी। इसके बाद सबने मिलकर पूरी योजना बनाई और 16 नवंबर को धर्मदत्त शर्मा की रेकी पर शार्प शूटर नरेश तेवतिया और दो साथियों ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या में पिस्टल का प्रयोग किया गया था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.