लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दस मेधावी को करेंगे सम्मानित
PM Narendra Modi: लखनऊ में इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी प्रदेश की मजबूत कौशल प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ
HighLights
दस मेधावियों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ के शाहबाज खां और नोएडा की संध्या देवी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह होगा
पीएम का पहले 52 मेधावियों को सम्मानित करने का था कार्यक्रम
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में दस मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में सम्मान के लिए देशभर से 52 मेधावियों का चयन किया गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ और अयोध्या में निर्मित मोर की आकृति का स्मृति चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया गया।
कार्यक्रम की सोच पीएम मोदी की
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ और अयोध्या में निर्मित मोर की आकृति का स्मृति चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया गया। इस अवसर पर पहले केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने कहा कि कौशल विकास का दीक्षांत समारोह का पांचवा आयोजन लखनऊ में हो रहा है। यहां पर इस कार्यक्रम की सोच पीएम मोदी की थी। भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की, बड़े कारखाने, कुटीर उद्योग, एमएसएमई हो, हर सफलता में युवा शक्ति का योगदान है। आइटीआइ में अच्छे लैब, उद्योग की नजर हो, ग्लौबल स्टैंटर्ड के सम्मान में यह कार्यक्रम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने यूपी को उत्सव प्रदेश के रूप में नाम दिया है। भारत के इस उभरते क्षेत्र को लेकर दुनिया में उत्तसुकता है। साढ़े आठ करोड़ स्किल मैन पावर दुनिया में कमी होगी, इसलिए भारत के लिए संभावना है। पीएम सेतु एक सुनहरा अवसर है। चौधरी ने कहा कि छात्र की बहन ने इंडिया स्किल में गोल्ड मेडल जीत लिया। वह पदक भले ही नहीं जीत पायी, लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर कोविद कंकरणे ने शंघाई में पुरस्कार जीत कर बहन की मान बढ़ाया। लखनऊ में कैफ खान ने दसवीं में स्कूल छोड़ दिया, लेकिन शंघाई में पेंटिंग में रजत पदक जीत कर वापस लौटे हैं, मैं उनके यहां मिलकर आया हूं।
परंपरा को सिखाया कौशल सामर्थ देता
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को शीर्ष खड़े रखने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन। प्रधानमंत्री 52 टापर्स को सम्मानित कर रहे हैं, सभी को बधाई। राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली से अलग लखनऊ में हो रहा है। हमारी परंपरा को सिखाया कौशल सामर्थ देता है। कौशल विकास सप्लीमेंट और कांप्लीमेंट भी करता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एक करोड़ 64 लाख को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। इस योजना ने जीवन में बदलाव किया है। कौशल विकास राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से भी जुड़ा है। क्योंकि यह डिफेंस उपरकरण, सैन्य तकनीक से भी जुड़ा है। स्किल ट्रेंड मैन पावर की आवश्यकता है। 21वीं सदी में अशिक्षित वह होगा जो सीखना नहीं जानेगा। आज की दुनिया में नालेज की कोई सीमा नहीं है। ऐसे समय में स्किल प्राप्त करना ही जरूरी नहीं है, वह अप स्किलिंग होती रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इनसे पहले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान आईटीआई प्रशिक्षुओं की सफलता पर विशेष फिल्म दिखाई जाएगी और शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के ऑल इंडिया टॉपर्स को प्रमाणपत्र मिलेंगे। इस कार्यक्रम में कौशल विकास, रोजगार और युवाओं के हुनर पर विशेष फोकस रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।