लखनऊ में पीएम मोदी की रैली दो को, तैयारी में जुटी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क से प्रदेश की सत्ता के परिवर्तन का संदेश देंगे। इसमें प्रदेश के सभी बूथों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरा जोर लगाकर जुटी भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई अब अपना पूरा ध्यान दो जनवरी को मोदी की राजधानी में होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने पर केंद्रित कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ के रमा बाई अंबडेकर रैली स्थल पर दो जनवरी को जनसभा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क से प्रदेश की सत्ता के परिवर्तन का संदेश देंगे। इस जनसभा में प्रदेश के सभी बूथों के कार्यकर्ता विशाल जनसभा के हिस्सा लेंगे। भाजपा का दावा है कि लखनऊ में यह परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होने जा रही है।कल इसकी तैयारी बैठक में परिवर्तन यात्रा, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन तथा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा भी की गई।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में छोटे रोड शो में भाजपा का बड़ा उत्साह
इसके साथ ही भाजपा अपने अन्य तीर भी तरकश से बाहर निकालने की तैयारी में लगी है। लखनऊ में पीएम मोदी की रैली के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने हर मोर्चा के बेहद सक्रिय कर देगी। जिसके बाद से पार्टी जातिगत तथा वर्ग के समीकरण पर भी काम करेगी। पीएम की रैली के बाद पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग को रिझाने की कोशिश में जुट जाएगी। इसके लिए मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे। इसके साथ ही पार्टी बुद्धिजीवी वर्ग को अपनी साथ लाने की कोशिश में पार्टी 14 जनवरी तक प्रदेश भर में बुद्धिजीवी सम्मेलन करेगी।
यह भी पढ़ें- अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ जंग, खुल रही है कालेधन की पोल : पीएम
सफल रही परिवर्तन यात्रा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बताया कि परिवर्तन यात्रा ने सहारनपुर से शुरू होकर 50 दिन, झांसी से शुरू होकर यात्रा 49 दिन, सोनभद्र से शुरू होकर 47 दिन और बलिया से प्रारम्भ होकर 46 दिन तक प्रदेश के सभी जनपदों और सभी विधानसभाओं में परिवर्तन सदेंश दिया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जनसभाएं कीं। इसके साथ 26 बड़ी जनसभाएं हुईं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, कलराज मिश्र आदि प्रमुख नेताओं ने सम्बोधित किया।