Move to Jagran APP

दुनिया के टॉप टेन अपराधियों में नरेंद्र मोदी : आजम खां

फैज़ाबाद में ईद मिलन कार्यक्रम में आज़म खान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को अपराधी नम्बर वन बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के टाप टेन अपराधियों में से एक हैं। यदि मेरी बात पर भरोसा न हो तो गूगल पर सर्च

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2015 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2015 07:47 PM (IST)

लखनऊ। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले नगर विकास मंत्री आजम खां ने फैजाबाद में आज एक नए विवाद को हवा दे दी। उन्होंने गूगल गूगल पर दुनिया के टॉप टेन अपराधियों की स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप टेन अपराधियों में पहले नंबर पर हैं। आजम यहीं नहीं रुके। मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि 'घर नहीं, बच्चे नहीं, पत्नी स्वीकार नहीं और चले हैं बेटियों को अधिकार दिलाने।' उन्होंने मोदी को झूठ बोलने वाला बादशाह और ठग तक कह डाला। आजम ने सवाल किया कि सौ दिन में गाड़ी, बंगला और बैंक खाते में 20 लाख रुपये देने का क्या हुआ। आरोप लगाया कि देश में घोटालों की बाढ़ आ गई है। पहले यही लोकसभा व राज्यसभा नहीं चलने देते थे लेकिन अब बादशाह ने मौन साध रखा है। आजम बोले, पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट आने से घटी हैं। यह बादशाह की हुकूमत का चमत्कार नहीं है। ऐसा होता तो दाल व सब्जियों की कीमतें आसमान न छूतीं। वह यहां साहबगंज में ईद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नगर विकास मंत्री एकतरफा रिपोर्टिंग को लेकर मीडिया पर भी बरसे। बदायूं के दुष्कर्म कांड व मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र कर मीडिया को बिकाऊ तक बता डाला। कहा कि घर जलता दिखाया, जलाने वाले को नहीं। घायल को दिखाया, हमला करने वाले को नहीं।

loksabha election banner

एकजुट हों मुसलमान

आजम ने मुस्लिमों से कहा कि विधान सभा चुनाव आने वाला है। अब आपकी एकजुटता को तोडऩे की साजिश होगी। वोट का अधिकार छीनने की साजिश हो रही है। ऐसी साजिशों से लडऩा होगा। महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना अबुल कलाम का नाम लेकर कहा कि इनकी वजह से मुस्लिम पाकिस्तान नहीं गया और हिंदुस्तान को अपना वतन माना।

साक्षी महाराज दुष्कर्मी और भगोड़ा

आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महराज पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उन्हें भगोड़ा बताया। कहा कि दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप में साक्षी की जमानत उनके रिश्तेदार ने कराई है।

फैज़ाबाद में ईद मिलन कार्यक्रम में आज़म खान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को अपराधी नम्बर वन बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के टाप टेन अपराधियों में से एक हैं। यदि मेरी बात पर भरोसा न हो तो गूगल पर सर्च करके देख लो। यहीं नहीं उन्होंने मोदी पर एक व्यक्तिगत टिप्पणी भी की और कहा कि पत्नी स्वीकार नही की बच्चे पैदा नही किया। अब चले है बेटियों को अधिकार दिलाने। मोदी पर तीखे हमले करते करते उन्होंने अंत में पूरी भाजपा को समेट लिया और कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा माहौल ख़राब करना चाहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.