हुनर को सलाम: PM मोदी ने देश के होनहारों का बढ़ाया हौसला, यूपी के दो मेधावी शहबाज और संध्या भी हुए सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में देश भर के 52 मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें उत्तर प्रदेश के शहबाज खान और संध्या देवी ने अपने ट्रेड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, जिनकी प्रधानमंत्री ने सराहना की।
-1795281658143_m.webp)
लखनऊ में शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षा समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और उनके सामने बैठे मेधावी विद्यार्थी। फोटो: सूचना विभाग
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने 52 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को मंच से सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश के शहबाज खान, संध्या देवी ने प्रथम स्थान पाया।
पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह लखनऊ में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हुनर की पहचान जब देश के सबसे बड़े मंच पर हुई तो उत्तर प्रदेश के युवाओं ने भी अपनी चमक बिखेरी। लखनऊ में शनिवार को आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 52 मेधावियों में से 10 प्रशिक्षार्थियों को मंच से सम्मानित किया। इनमें उत्तर प्रदेश के शहबाज खान और संध्या देवी भी शामिल थे। दोनों ने अपने-अपने ट्रेड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने सम्मानित होने वाले युवाओं के शानदार परिधान की भी तारीफ की। मुस्कराते हुए कहा कि युवाओं का ठाठ और रौब देखकर अच्छा लगा। क्या किसी दीक्षा समारोह में ऐसा शानदार परिधान देखने को मिलता है? बंगाल की यात्रा के बाद लखनऊ आकर इन युवाओं के बीच होना गर्व का अनुभव करा रहा है।
प्रधानमंत्री ने दो दिव्यांग प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया। पश्चिम बंगाल के अमित बैरागी को मेटल कटिंग अटेंडेंट और मध्य प्रदेश के सूरज साहू को कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला। सूरज के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया।
शिल्पकार प्रशिक्षण योजना में ओडिशा की सुप्रीति महापात्रा, तमिलनाडु की संगीता टी, काव्या लेका, संथानालक्ष्मी आर और पेरियासामी ए व जम्मू-कश्मीर के ताबिश शौकत शामिल रहे। वहीं, शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना के तीन राष्ट्रीय टापरों में उत्तर प्रदेश के शहबाज खान और संध्या देवी के अलावा केरल की एंजल मैरी एंटो शामिल रहीं।
दीक्षा समारोह में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण योजना (एआइटीटी-2026) के 52 मेधावी प्रशिक्षार्थी:
उत्तर प्रदेश के प्रमुख टापर:
- लखनऊ: अब्दुल मोबिन (मैकेनिक डीजल), शहबाज खान (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक), प्राची विश्वकर्मा (ड्रेस मेकिंग) और केएम प्रतिभा (इलेक्ट्रीशियन)।
- फैजाबाद: काजल महावर (पेंटर जनरल)।
- देवरिया: नितेश चौरसिया (फिटर)।
- नोएडा: संध्या देवी (इनफार्मेशन टेक्नोलाजी)।
अन्य राज्यों के टापर्स व ट्रेड
- तमिलनाडु: काव्या लेका आरएन (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक), संथानालक्ष्मी आर (कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), पेरियासामी ए (एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन), संगीता टी (सोलर टेक्नीशियन-इलेक्ट्रिकल), मुथुसेल्वी ए (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक), वेणु दर्शन ई (मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल) और बी. कविता (कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)।
- जम्मू-कश्मीर: तबिश शौकत (डाटा एंट्री आपरेटर) और साइमा जान (मेसन-बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर)।
- पश्चिम बंगाल: अमित बैरागी (मेटल कटिंग अटेंडेंट-दृष्टिबाधित), सायनदीप मंडल (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक), पल्लवी प्रामाणिक (ड्राफ्ट्समैन-मैकेनिकल) और मधुमिता हलदर (सिलाई टेक्नोलाजी)।
- मध्य प्रदेश: सूरज साहू (कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांगता श्रेणी)।
- दिल्ली: नितीश कुमार सिन्हा (आटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन) और संतोष कुमार ठाकुर (कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)।
- कर्नाटक: निखिता (आटोमोटिव पेंट टेक्नीशियन)।
- गुजरात: विनय सेंगर (व्हीकल टेक्नीशियन)।
- तेलंगाना: गंटा रेणुका (आर्टिजन यूजिंग एडवांस्ड टूल), रागला सौमिनी (आफिस मैनेजमेंट) और प्रशांत कुमार (इलेक्ट्रीशियन)।
- पंजाब: संतोष कुमार (ड्रोन टेक्नीशियन) और जसप्रीत कौर (इलेक्ट्रीशियन)।
- ओडिशा: सुप्रीति महापात्र (मैकेनिक मोटर व्हीकल), अभिजीत दास (वेल्डर), समीदा बेगम (कंप्यूटर साफ्टवेयर एप्लीकेशन) और सचिन कुमार (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक)।
- त्रिपुरा: प्रीतम बिस्वास (इन्फार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी सिस्टम मेंटेनेंस) और शुभजीत दास (मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग)।
- सिक्किम: सोनू भंडारी (सिविल इंजीनियर असिस्टेंट)।
- हरियाणा: मनीष कुमार (इलेक्ट्रीशियन) और रणदीप (टर्नर)।
- महाराष्ट्र: स्नेहल हुल्के (इलेक्ट्रीशियन), आदित्य सोलंके (वायरमैन), वैभव जोगदंडे (मैकेनिक डीजल), शोभित कुमार (कंप्यूटर साफ्टवेयर एप्लीकेशन) और अभिनीत राज (इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक)।
- उत्तराखंड: केएम लक्ष्मी राणा (फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी)।
- अरुणाचल प्रदेश: जेनी रोनरांग (कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)।
- असम: बिशाल बोरा (मैकेनिक डीजल)।
- आंध्र प्रदेश: पुट्टा अच्युत राव (मैकेनिक डीजल)।
- गोवा: रुतुजा सत्यवान पेडणेकर (सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस-अंग्रेजी)।
- केरल: एंजल मैरी एंटो (आफिस मैनेजमेंट)।
- मेघालय: ताना अबिगेल (कास्मेटोलाजी)।
- राजस्थान: रूपाली काटोच (ड्रेस मेकिंग)।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।