क्रिकेटर पीयूष मुरादाबाद स्वच्छता अभियान के बने ब्रांड एंबेसडर
मुरादाबाद नगर निगम के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर पीयूष चावला होंगे। निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर पीयूष ने अपनी सहमति दे दी है। नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेटर पीयूष चावला युवाओं के चहेते हैं। उनकी प्रेरणा
लखनऊ। मुरादाबाद नगर निगम के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर पीयूष चावला होंगे। निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर पीयूष ने अपनी सहमति दे दी है।
नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेटर पीयूष चावला युवाओं के चहेते हैं। उनकी प्रेरणा युवाओं के लिए अनुकरणीय होगी। जब युवा जागरूक होंगे तो वे अन्य को भी जागरूक करेंगे। इससे एक अच्छा संदेश भी जाएगा। यहां बता दें कि पीयूष चावला पहले भी मुरादाबाद की सामाजिक भागीदारी में बराबर के हिस्सेदार रहे हैं। लोकसभा चुनाव के साथ साथ उन्होंने रामगंगा की स्वच्छता के लिए चले अभियान में भी लोगों को प्रेरित किया था। नगर निगम द्वारा दो अक्टूबर से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर पीयूष को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव निगम ने बनाया था। वर्ष भर चलने वाले अभियान से उनके जुड़े होने से लोग स्वच्छता के प्रति सचेत होंगे।