Move to Jagran APP

पिंक शैम्पेनः प्रदर्शनी में महिलाओं को पसंद आई ज्वैलरी से कपड़ों तक की खरीदारी

दैनिक जागरण पिंक शैम्पेन प्रदर्शनी में कहीं कपड़ों की लेटेस्ट वेराइटी, कहीं एंटीक व डिजाइनर ज्वैलरी तो कहीं हाउस होल्ड स्टफ ने महिलाओं को आकर्षित किया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 11:50 AM (IST)
पिंक शैम्पेनः प्रदर्शनी में महिलाओं को पसंद आई ज्वैलरी से कपड़ों तक की खरीदारी
पिंक शैम्पेनः प्रदर्शनी में महिलाओं को पसंद आई ज्वैलरी से कपड़ों तक की खरीदारी

लखनऊ (जेएनएन)। कहीं कपड़ों की लेटेस्ट वेराइटी तो कहीं एंटीक व डिजाइनर ज्वैलरी। कहीं होम डेकोरेशन तो कहीं हाउस होल्ड स्टफ ने महिलाओं को आकर्षित किया। मौका था दैनिक जागरण पिंक शैम्पेन प्रदर्शनी का। गोमती नगर स्थित हयात रिजेंसी में एक ही छत के नीचे देश भर से आई हैंडलूम और होम डेकोरेशन वेराइटी के स्टॉल लगाए गए। उद्घाटन प्रमुख सचिव यातायात आराधना शुक्ला ने किया। प्रदर्शनी की डायरेक्टर अंकिता सांघी रहीं। दैनिक जागरण पिंक शैम्पेन प्रदर्शनी गत कई वर्षों से चल रही है। लखनऊ में यह दूसरी प्रदर्शनी है वहीं अगली प्रदर्शनी 20 जुलाई को कानपुर के कान्हा गैलेक्सी में आयोजित होगी। 

loksabha election banner

देश भर से लगे 35 स्टाल

प्रदर्शनी में कई प्रदेशों के स्टॉल लगाए गए। इसमें राजस्थान, हैदराबाद, दिल्ली, नोएडा, कोलकाता, मुंबई समेत कई प्रदेश की वेराइटी का प्रदर्शन किया गया। इसमें कोलकाता की हैंड इम्ब्रॉयड्री, राजस्थान की टाई एंड टाई, इंडो वेस्टर्न डिजाइनर और फार्मल ड्रेसेज शामिल रहीं। फुटवेयर और ज्वैलरी की भी ढेरों वेराइटी का प्रदर्शन किया गया। 

कोलकाता के शरारा और मटका वर्क ने किया आकर्षित

लेचेसिस स्टॉल में कोलकाता हैंड वर्क की खूबसूरत वेराइटी लगाई गई। इसमें एथनिक इंडियन क्लाथ की ढेरों वेराइटी लगाई गईं। खास बात यह रही कि इसमें गोटा-पत्ती वर्क और डोरी हैंडीक्राफ्ट राजस्थान का न होकर कोलकाता का था। इसके अलावा मटका सिल्क, चंदेरी पर लहरिया वर्क भी बेहद फब रहा था। 

पसंद किए गए ओरगेंजा हैंड प्रिंटेड दुपट्टे

नीरा जैन ने जयपुर के हैंड वर्क पर प्रदर्शनी लगाई। इसमें करदाना मिरर वर्क को खासा पसंद किया गया। करदाना वर्क पर पार्टी वेयर गाउन और दुपट्टा साथ में साडिय़ों पर भी मिरर करदाना वर्क ने आकर्षित किया। इसके अलावा ओरगेंजा हैंड प्रिंटेड दुपट्टे भी काफी पसंद किए गए। बॉक्स डाइंग के गाउन आकर्षण का केंद्र रहे।

पंजाबी फुलकारी वर्क में वेस्टर्न तड़का

इंडीजीनी स्टॉल नई दिल्ली स्टॉल में पंजाबी फुलकारी वर्क में स्प्रिंग इन पंजाब की थीम पर डिजाइन किया गया। इसमें शरारा, धोती में फुलकारी वर्क को वेस्टर्न लुक के साथ पेश किया गया। वहीं चंदेरी और कोटा फैब्रिक पर फ्रिंज वर्क भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इसके अलावा ड्रेप स्कर्ट, डे्रप पेंट भी काफी स्टाइलिश लगे। वहीं धोती की वेराइटी में धोती विद क्रॉप टॉप एंड कैप के साथ रखा गया। 

वुड टॉक बाई मंजरी गुप्ता

मंजरी गुप्ता की ओर से वुडेन होम डेकोर की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें वुडेन टेबल, खूबसूरत फ्लावर पॉट रखे गए, जिसे लोगों ने खूब सराहा। आकर्षक शो-पीस भी काफी पसंद किये गये। इसमें स्मॉल से लेकर बिग साइज के शो पीस का प्रदर्शन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.