वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गंदा काम: आपबीती Lucknow News
नाबालिग का वीडियो बनाया। दो साल तक धमका कर करता रहा दुष्कर्म।
लखनऊ, जेएनएन। गोमती नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग और उसके परिवार को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने किसी को बताने पर उसका वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। काफी दिनों तक मानसिक प्रताडऩा झेलने के बाद पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज कराया।
15 वर्षीय पीडि़ता पिछले कई सालों से विवेकखंड में एक महिला के साथ रह रही थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के चलते लखनऊ में महिला के घर में मदद करने के साथ पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि महिला के पति का कन्नौज निवासी दोस्त प्रदीप कुमार 18 अक्टूबर 2017 को लखनऊ आया था। घर में सबके सोने के बाद पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपित ने वीडियो वायरल करने और परिवार को मारने की धमकी दी। उसने कई बार पीडि़ता से विवेकखंड स्थित घर आकर दुष्कर्म किया। लगातार धमकी और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता ने आरोपित के शनिवार देर रात खिलाफ तहरीर दी। वहीं गोमती नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप