विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के मूल्‍य स्‍थ‍िर, सीएनजी-पीएनजी में भी कोई बढ़ोतरी नहीं

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 14 Apr 2022 09:16 AM (IST)

Petrol Diesel Price लखनऊ में पेट्रोल‍ियम उत्पादों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों ...और पढ़ें

Petrol Diesel Price: लखनऊ में 13 अप्रैल को डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर।
Petrol Diesel Price: लखनऊ में 13 अप्रैल को डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Petrol Diesel Price in Lucknow: अंतराष्‍ट्रीय बाजार में प‍िछले आठ दिनों से पेट्रोल‍ियम उत्पादों के दाम स्‍थ‍िर हैं। इस वजह से देश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्‍थ‍िर हैं। गुरुवार को इनके दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन (आइओसीएल) के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में 14 अप्रैल को भी पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी अभी कोई इजाफा नहीं हुआ है। 

ग्रीन गैस लिमिटेड के अनुसार लखनऊ, उन्नाव और आगरा में सीएनजी की कीमत अब 80 रुपये है। वहीं पीएनजी 45 रुपये प्रति स्टैंर्डड क्यूबिक मीटर है। बता दें दिसंबर में सीएनजी और पीएनजी में करीब ढाई रुपये की बढोतरी की गई थी। नवंबर के पहले सप्ताह में ही ग्रीन गैस ने करीब तीन रुपये सीएनजी में और दो रुपये पीएनजी में बढ़ोतरी की गई थी। दो अक्टूबर को सीएनजी में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल‍ियम पदार्थों के दामों में इजाफा न होने से लोगों को राहत है। आइओसीएल के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 14 अप्रैल 2022 को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं देश की आर्थ‍िक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है।

  • पेट्रोल-डीजल का बुधवार (14 अप्रैल) का रेट
  • पेट्रोल : 105.25 प्रत‍ि लीटर
  • डीजल : 96.83 प्रत‍ि लीटर

रोज तय होते हैं मूल्य : इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती हैंं। कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। बता दें क‍ि 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

ऐसे जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का दाम : आप सिर्फ एक एसएमएस से प्रतिदिन अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी और शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आपको ताजा अपडेट  का एसएमएस म‍िल जाएगा। आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

इस प्रकार भेजें एसएमएस : अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में आरएसपी टाइप कर स्पेस दें और उसके बाद कोड टाइप कर मैसेज उपरोक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।