विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 60 जिलों में PET एग्जाम शुरू, बायोमेट्रिक और रेटिना जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:28 AM (IST)

मुरादाबाद में 52 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुरू हो गई है, जिसमें बायोमेट्रिक और रेटिना जांच के बाद ...और पढ़ें

कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा शुरू।

कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा शुरू।

HighLights

  1. मुरादाबाद में 52 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा शुरू हुई।

  2. बायोमेट्रिक और रेटिना जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा।

  3. बारिश से परीक्षार्थियों को केंद्र पहुंचने में हुई दिक्कत।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए शुक्रवार सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरु हो गया।

जिले के 52 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक और रेटिना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

देर रात से हो रही बारिश ने परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह बारिश के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में आज दो पाली में परीक्षा होनी है। प्रत्येक पाली में 23,352 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें- पीईटी परीक्षा के कारण आगरा में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, प्रशासन का अहम फैसला