विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीईटी परीक्षा के कारण आगरा में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, प्रशासन का अहम फैसला

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:21 PM (IST)

आगरा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण कक्षा एक ...और पढ़ें

आगरा डीआईओएस द्वारा जारी आदेश की प्रति।

आगरा डीआईओएस द्वारा जारी आदेश की प्रति।

HighLights

  1. कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय प्रभावित।

  2. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया।

जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

इनमें राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आइसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं। पीईटी के लिए जिले में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहरतीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

इसमें हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा एक नवंबर को भी आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और एडमिट कार्ड तथा आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। 

नोट: छुट्टी का आदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक संस्थानों के लिए है, बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक/जूनियर स्कूलों पर लागू नहीं है।