विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने का प्रयास विफल हुआ', पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:29 PM (GMT+05:30)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने के प्रयास विफल होने और उत्तर प्रदेश को बदनाम करने का आरोप लगाया।

नौजवानों को बदनाम कर रहे अखिलेश: पंकज चौधरी।

नौजवानों को बदनाम कर रहे अखिलेश: पंकज चौधरी।

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने के प्रयास विफल हुए।

  2. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं।

  3. इंडी गठबंधन चुनाव आते-आते बिखर जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को कहा कि जंतर-मंतर पर अराजकता फैलाने के प्रयास विफल हुए। लोकतंत्र की जीत हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी थी कि वे अयोध्या आकर चुनाव लडें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं भी लडूंगा और आप भी लड़िए। तब से सपा प्रमुख घबराए हुए हैं। अखिलेश कहीं से भी लड़ें उन्हें हार का सामना ही करना पड़ेगा।

पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन मजबूरी का गठबंधन है। चुनाव आते-आते पूरा इंडी गठबंधन बिखर जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर जनता बार-बार उससे दूरी क्यों बना रही है। चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस पार्टी को अपने अंर्तविरोधों और संगठन की स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'जमानत भी नहीं बचा पाएंगे अखिलेश यादव', अब अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दी सपा प्रमुख को खुली चुनौती