कांग्रेस का भाजपा-सपा पर निशाना, सिर्फ मोदी के अच्छे दिन
सहारनपुर जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्र्रेस की गांधी पार्क में हुई परिवर्तन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि जनता के नहीं अच्छे दिन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आए हैं। वह 100 करोड़ से ज्यादा विदेश यात्राओं पर फूंक चुके हैं। उन्होंने यूपी की सपा
लखनऊ। सहारनपुर जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्र्रेस की गांधी पार्क में हुई परिवर्तन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि जनता के नहीं अच्छे दिन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आए हैं। वह 100 करोड़ से ज्यादा विदेश यात्राओं पर फूंक चुके हैं। उन्होंने यूपी की सपा सरकार पर भी हल्ला बोला। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने केंद्र सरकार गोवध पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने जिला पंचायत चुनाव को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने वाले नरेंद्र मोदी केवल दुनिया का चक्कर काट रहे हैं। मोदी को गांवों का हाल जानने की फुरसत नहीं है। लगता है कि वह अगला चुनाव अमेरिका से लड़ेंगे। 65 वर्षों में देश की जितनी कांग्रेस ने उन्नति की, किसी दूसरी सरकार ने नहीं। यूपी से कांग्रेस 25 वर्ष से बाहर है और नतीजा सामने है। उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया है।
मायावती तो केवल दिल्ली की
उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की बात करने वाले आज मुंह की खा रहे हैं। रोज हमलों में जवान शहीद हो रहे। चीन ने जमीन कब्जा ली है। मंहगाई का बुरा हाल है। रुपया दिनोदिन गिर रहा है। व्यापारी और किसान परेशान हैं। पेट्रोल की कीमतों में तीन गुना कमी होने के बावजूद कंपनियों से मिलीभगत के कारण दाम कम नहीं किए जा रहे। कांग्रेस की सरकार होती तो पेट्रोल 30 रुपए और डीजल 20 रुपए लीटर होता। उन्होंने बीजेपी को भारतीय झगड़ा पार्टी बताते हुए कहा कि इस दल के दिग्गज तो भगवान को भी धोखा देने से नहीं चूक रहे। सत्ता में आने पर लोगों के हाथ में झाडू् पकड़ा दी गई है। मोदी, मुलायम की तारीफ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बिहार के सेकुलर गठबंधन से नाता तोड़ उन्होंने फिरकापरस्तों का साथ दिया। मायावती तो केवल दिल्ली की होकर रह गईं।
70 प्रतिशत हिंदू सेकुलर
पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि गाय हिंदुओं की आस्था से जुड़ी है। इसलिए केन्द्र सरकार गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए। दारुलउलूम गो वध का विरोध करता है। इमरान ने कहा कि आजम यूनाइटेड नेशन जाने की बात करते हैं। यह हमारे घर का मसला है। इसे विदेशी नहीं, हम निबटायेंगे। उन्होंने कहा कि देश के 70 प्रतिशत हिंदू आज भी सेकुलर हैं। दादरी कांड में जो भी दोषी हैं उसे सजा मिले। सपा नेताओं पर कटाक्ष किया कि किसी को दहेज में तो किसी को पापा की बदौलत राजनीति में जगह मिली है। हम तो जमीन से जुड़े हैं।