'सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं', आजम खान से मिलने पर राजभर का अखिलेश पर तंज
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तंज कसा है। ॉ

ओपी राजभर और अखिलेश यादव।
HighLights
राजभर ने अखिलेश-आजम खान मुलाकात पर कसा तंज।
आजम खान साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में।
आजम खान ने अखिलेश से की सीएम पद की मांग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुने ये हैं कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए।
राजभर ने ट्वीट कर लिखा, कैसी रही आजम चचा से मुलाकात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। सुने ये भी है कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए। यूपी के मुसलमानों ने सैफई वालों को कई बार मुख्यमंत्री बना दिया... थोड़ा बलिदानी आपको बनने की नसीहत मिलने लगी है।'
राजभर ने आगे लिखा, 'रामपुर से हमारे विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि खान चचा से आपकी बात बन नहीं पाई।सेटिंग नहीं बैठ पाई। ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया।'
@yadavakhilesh जी, कैसी रही आज़म चचा से मुलाक़ात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। सुने ये भी है कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए। यूपी के मुसलमानों ने सैफई वालों को कई बार मुख्यमंत्री बना दिया... थोड़ा बलिदानी आपको बनने की नसीहत मिलने लगी है। रामपुर से हमारे विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि ख़ान चचा से आपकी बात बन नहीं पाई! सेटिंग नहीं बैठ पाई। ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया। सुनिए महाराज, वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 23, 2026
राजभर ने अखिलेश को नसीहत देते हुए लिखा, 'सुनिए महाराज, वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव।'
यह भी पढ़ें- 'आजम थे, हैं और रहेंगे, फर्जी मुकदमे लंबे समय तक उन्हें कैद नहीं रख सकते', जेल में मुलाकात के बाद बोले अखिलेश
