विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री', ओपी राजभर ने कसा तंज

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:05 PM (IST)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, आरोप लगाया कि शिवपाल और ...और पढ़ें

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज।

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज।

HighLights

  1. ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर तीखी पोस्ट की।

  2. शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में अनुमति से प्रवेश।

  3. राजभर ने सपा में परिवार और अन्य नेताओं की स्थिति पर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लेकर एक तीखी पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव के साथ सपा प्रमुख के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत सीधे अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की। उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी! सुना है आपके समाजवादी पार्टी दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र यादव को घुसने के लिए आपकी परमिशन चाहिए। आप हरी झंडी देंगे, तभी एंट्री मिलेगी! ना किया तो बेआबरू होकर वापसी करनी होगी।’

शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश से सवाल

राजभर ने शिवपाल यादव के समाजवादी पार्टी के लिए किए गए काम का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, ‘जिस शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव जी के साथ गांव-गांव घूमकर समाजवादी पार्टी को सींचा, संगठन खड़ा करने में जिंदगी लगा दी, आज उसी चच्चू को पार्टी दफ्तर जाने के लिए भतीजे की हरी झंडी का इंतजार करना पड़ रहा है?’

‘धर्मेंद्र यादव का भी यही हाल’

अपनी पोस्ट में राजभर ने धर्मेंद्र यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र यादव का भी यही हाल है।’ इसके साथ ही राजभर ने समाजवादी पार्टी के दूसरे नेताओं की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने लिखा, ‘अगर परिवारवालों का ये हाल है तो सोचिए बाकी नेताओं की पार्टी में क्या स्थिति होगी।”

‘राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पसीना उनका भी लगा है’

ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक मतभेदों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘चच्चू से राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी खड़ी करने में उनका भी पसीना लगा है।’ राजभर ने आगे शिवपाल यादव की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘तरस इस बात पर आता है कि चच्चू को बुढ़ापे में ये सब देखना पड़ रहा है।’

पोस्ट के आखिर में ओमप्रकाश राजभर ने लिखा, ‘ख़ैर, ऊपरवाला सब देख रहा है। वही मान-स्वाभिमान का न्याय करेगा।’

यह भी पढ़ें- 'SIR पर सवालों का प्रमाण भी दें सपा-कांग्रेस', ओपी राजभर ने विपक्ष पर बोला हमला