Move to Jagran APP

UP Police Recruitment: यूपी में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में, 12.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शाम‍िल

UP Police Recruitment News डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 12.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आनलाइन लिखित परीक्षा करीब 22 दिन होगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा का संंचालन होगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 06:13 AM (IST)
UP Police Recruitment: यूपी में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में, 12.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शाम‍िल
भर्ती बोर्ड जल्द पुुलिस रेडियो शाखा के 2244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड दारोगा भर्ती 2020-21 की आनलाइन लिखित परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू कराने की तैयारी में है। पुरुष व महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों के लिए अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती की परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह तक चलेगी। भर्ती बोर्ड 27 अक्टूबर से परीक्षा शुरू करा सकता है। हालांकि रेलवे की कुछ प्रस्तावित परीक्षाओं के चलते भर्ती बोर्ड ने अभी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की है।

loksabha election banner

डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 12.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आनलाइन लिखित परीक्षा करीब 22 दिन होगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा का संंचालन होगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के तीसरे सप्ताह के मध्य परीक्षा पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डीजी ने बताया कि प्रदेश में एक पाली में करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अनुरूप अलग-अलग प्रश्नपत्र भी बनवाए जा रहे हैं। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इससे पूर्व दारोगा भर्ती के लिए करीब आठ लाख तक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

कोरोना संक्रमण काल के चलते बोर्ड को दो बार दारोगा भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने पड़ी थी। इसके चलते भी परीक्षा की तिथियां प्रभावित हुईं। दिसंबर माह में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा सकती है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड उप्र पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के करीब 1329 पदों के लिए भी भर्ती की आनलाइन लिखित परीक्षा नवंबर माह में कराने की तैयारी है। इन पदों के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

850 और पदों पर दारोगा भर्ती की तैयारी: डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को दारोगा के 850 और पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। इन पदों को भी वर्तमान में प्रचलित 9534 पदों के लिए उपनिरीक्षक भर्ती में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने डीजीपी मुख्यालय को पत्र लिखा है। पूछा गया है कि 850 पदों के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया की जाए या वर्तमान में प्रचलित दारोगा भर्ती में इन पदों को भी समाहित कर लिया जाए।

जल्द मांगे जाएंगे आवेदन : पुलिस विभाग में तकनीकी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। भर्ती बोर्ड जल्द पुुलिस रेडियो शाखा के 2244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। शासन ने बीते दिनों रेडियो शाखा में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक यांत्रिक, सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के कुल 2244 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब एक माह का समय दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.