सड़क हादसे में दो कांवड़ियाें की मौत, छह घायल Gonda News
गोंडा में टैंपों में सवार कांवड़िये दुर्घटना के शिकार हुए। छह घायल एक की मौत।
गोंडा, जेएनएन। जिले में शनिवार की देर रात दो कांवडियों की मौत हो गई। पहली घटना तिलका दूबे गांव के पास घटी। यहां कांवडियों से भरे टेंपो को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में एक कांवडि़या की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर इटियाथेाक: पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे कावंडिय़ा को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, घटना में उसकी मौत हो गई।
ये है मामला
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कटराबाजार गोंडा मार्ग पर तिलका दूबे गांव के पास का है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि हादसे में कौडिय़ा थाना क्षेत्र के विरवा गोसाई पुरवा निवासी सोनू (20) पुत्र भगवान दास की मौत हो गई। छह अन्य बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने बिरवा निवासी छोटू, राजू व लछिमनपुर गांव निवासी गौरव, दिनेश, अमित व सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
इटियाथेाक: पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे कावंडिय़ा निबिहा परसापुर निवासी मनीष को बनगाई के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।