Move to Jagran APP

Ayodhya Case: अयोध्या मसले पर FB पर टिप्पणी करने के वालेे मंडल उपाध्यक्ष को जेल Sitapur News

अयोध्या मामले पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई। आरोपित युवक खुद को बता रहा कसमंडा ब्लॉक का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:27 PM (IST)
Ayodhya Case: अयोध्या मसले पर FB पर टिप्पणी करने के वालेे मंडल उपाध्यक्ष को जेल Sitapur News
Ayodhya Case: अयोध्या मसले पर FB पर टिप्पणी करने के वालेे मंडल उपाध्यक्ष को जेल Sitapur News

सीतापुर, जेएनएन। अयोध्या मामले को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना जिले के एक युवक को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। एसओ कमलापुर आरबी सुमन ने बताया कि इलाके के किंधौलिया निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह ने अपनी फेसबुक टाइम लाइन पर अयोध्या मसले को लेकर टिप्पणी की थी। देर रात इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गया।

loksabha election banner

बताया कि हल्का इंचार्ज रामाऔतार सिंह की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपित एक माननीय का करीबी भी बताया जा रहा है। एसओ के मुताबिक, युवक खुद को कसमंडा ब्लॉक का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि मंडल अध्यक्ष का फोन नहीं मिल रहा है। अभी मैं किसी काम के सिलसिले में जिले से बाहर हूं। शनिवार को सीतापुर आऊंगा तो जानकारी करूंगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट डालने से साफ मना किया गया है। इसके बाद भी अगर कोई ऐसी शरारत करता है तो उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.