विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतों पर लोकपाल का शिकंजा, उपभोक्ताओं के पक्ष में 72 प्रतिशत फैसले

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:25 PM (IST)

UP Utility News: बीमा लोकपाल संजय सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लखनऊ कार्यालय को कुल 3025 शिकायतें ...और पढ़ें

बीमा लोकपाल संजय सिंह

बीमा लोकपाल संजय सिंह 

HighLights

  1. लखनऊ कार्यालय में सात माह में पहुंचीं 2909 शिकायतें

  2. पिछले वर्ष के मुकाबले शिकायतों में 50 प्रतिशत वृद्धि

जागरण संवाददाता, लखनऊ । बीमा कंपनियों की मनमानी, क्लेम में देरी या भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए बीमा लोकपाल की भूमिका बेहद अहम साबित हो रही है। लखनऊ में बीमा लोकपाल कार्यालय में शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक सात माह के दौरान 2909 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें बीमा लोकपाल द्वारा 2626 का निस्तारण किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में शिकायतों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई मगर राहत की बात रही है कि 72 प्रतिशत से अधिक निर्णय शिकायतकर्ता के पक्ष में हुए।

बीमा लोकपाल संजय सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लखनऊ कार्यालय को कुल 3025 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 2811 यानी करीब 93 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक प्राप्त शिकायतों का निस्तारण का प्रतिशत 98 रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की तारीख से तीन माह से अधिक समय से कोई शिकायत लंबित नहीं है।

घर बैठे आनलाइन दर्ज करा सकते हैं शिकायत

बीमा लोकपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय आने या डाक से पत्र भेजने की जरूरत नहीं है। बीमा लोकपाल की आधिकारिक वेबसाइट www.cioins.co.in पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सुनवाई की सुविधा भी आनलाइन उपलब्ध है, जिससे शिकायतकर्ताओं को यात्रा और अन्य खर्च से राहत मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।