विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ढकोसलापत्र-धोखापत्र जारी कर जनता को बरगला रहे अखिलेश यादवः ओमप्रकाश राजभर

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:13 PM (IST)

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' और 'धोखापत्र' बताया। उन्होंने अखिलेश यादव पर सपा शासनकाल में दलितों की जमीन पर कब्जे और महिलाओं के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राजभर ने सपा घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' और 'धोखापत्र' करार दिया।

  2. सपा पर दलितों की जमीन कब्जाने, महिलाओं पर अपराध के आरोप लगाए।

  3. अखिलेश पर आजम खान के साथ बैठने को लेकर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए घोषणापत्र पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता अखिलेश यादव के शासनकाल को भूली नहीं है, जब दलितों की जमीनों पर सपाई गुंडे कब्जा करते थे। महिलाओं के साथ खुलेआम अपराध होता था।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितना भी घोषणापत्र जारी कर लें लेकिन लोग समझ चुके हैं कि सपा केवल अपने परिवार का हित सोचती है। बाकी किसी भी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव संविधान दिवस के दिन घोषणापत्र जारी करके संविधान हितैषी बनने का ढोंग करते हैं। लेकिन कार्यक्रम में उन्हीं आजम खान के साथ बैठते हैं जिन्होंने आंबेडकर जी को भूमाफिया कहा था। उन्होंने कहा कि लोग भूले नहीं है कि ये वही आजम खान हैं जिन्होंने पुलिस अधिकारियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। राजभर ने कहा कि सपा वालों से बड़ा संविधान विरोधी दूसरा कोई नहीं है।

राजभर की चुनौती- मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाएं आजम

राजभर ने आजम खान को चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में मुस्लिम समाज के राजनीतिक हितों की चिंता करते हैं, तो अखिलेश यादव के मंच से अगली बार किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाएं। राजभर ने सपा के घोषणापत्र को ढकोसला पत्र और धोखापत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा का सबसे बुरा हाल होगा और एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।