विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुलायम सिंह के दिखाए गए रास्ते पर चलते तो अखिलेश यादव की इतनी दुर्गति न होती: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:03 PM (GMT+05:30)

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर मुलायम सिंह के दिखाए रास्ते पर न चलने और लैपटॉप घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की कथनी-करनी में अंतर है और वे रूठों को नहीं मना सकते।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी टिप्पणी की।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी टिप्पणी की।

HighLights

  1. राजभर ने अखिलेश पर मुलायम के रास्ते से भटकने का आरोप लगाया।

  2. अखिलेश यादव पर लैपटॉप घोटाले और झूठ बोलने का आरोप।

  3. सपा प्रमुख रूठे लोगों को मनाने में अक्षम, अहंकार में चूर।

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश द्वारा मुलायम सिंह यादव के दिखाए गए रास्ते पर चलने वाले बयान पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख किसी के दिखाए रास्ते पर नहीं चलेंगे। यदि वो एक रास्ते पर चलते तो उनका कल्याण भी होता।

'अखिलेश की कथनी-करनी में अंतर'

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जब 5 साल सत्ता में थे तो लैपटॉप घोटाला कर अपनी तिजोरी भरी। अब सपा प्रमुख फिर से सत्ता में आने की बात कह रहे हैं तो उन्हें यह खुलासा करना चाहिए कि इस बार कौन सा घोटाला करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने लाखों पात्र लोगों को लैपटॉप नहीं बांटे। वो सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। सपा प्रमुख की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

'अखिलेश यादव हर रोज रास्ता भटकते हैं'

राजभर ने अखिलेश यादव के रूठों को मनाने वाले दावे को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कभी किसी को नहीं मना सकते। अपने अहंकार में चूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रोज रास्ता भटकते हैं, वो कैसे रूठे हुए लोगों को मनाएंगे। सपा प्रमुख को उन लोगों का नाम बताना चाहिए जो उनसे नाराज हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।