दुष्कर्म मामले में नूतन ठाकुर ने आजम से मांगी मदद
सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने अपने पति आइजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर को दुष्कर्म के मामले में बचाने के प्रयासों से नाराज मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में फूंके गए उनके पुतले को लेकर मंत्री का धन्यवाद दिया है। नूतन ठाकुर ने कहा है कि इस बहाने
लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने अपने पति आइजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर को दुष्कर्म के मामले में बचाने के प्रयासों से नाराज मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में फूंके गए उनके पुतले को लेकर मंत्री का धन्यवाद दिया है। नूतन ठाकुर ने कहा है कि इस बहाने दुष्कर्म का यह झूठा मामला सामने आ गया है।
श्रीमती ठाकुर ने एक पत्र के जरिए कहा है कि वह और उनके पति पहले से ही लगातार जांच की मांग कर रहे हैं, किन्तु अब तक जांच नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने डीजीपी कार्यालय पर धरना देने से लेकर अब दिए गए प्रार्थना-पत्रों के बारे में भी बताया। उन्होंने आजम खां से निवेदन करते हुए कहा है कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति द्वारा राज्य महिला आयोग की मदद से गाजियाबाद की अज्ञात महिला के नाम पर फंसाए जाने के इस मामले पर ध्यान दें। उन्होंने मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की भी मांग की है, ताकि मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविक जांच हो सके। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने पति को बचाने का आरोप लगाते हुए श्रीमती ठाकुर का पुतला फूंका था।