विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में नर्सिंग की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM (IST)

बीकेटी थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग छात्रा ने संस्थान से लौटने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बीकेटी में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

  2. संस्थान से लौटने के बाद कमरे में खुदकुशी की घटना।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, कॉल डिटेल खंगाली जाएगी।

संवाद सूत्र, बीकेटी। बीकेटी थाना क्षेत्र मे नर्सिंग की छात्रा ने बुधवार को संस्थान से लौटने के बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीकेटी थाना क्षेत्र में यह घटना रात सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया करीब सात बजे सूचना मिली थी कि यशोदा पॉलीक्लीनिक के निकट राकेश कुमार के मकान में किराये पर रहने वाली एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कमरे में फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा गया। जांच में पता चला मूल रूप से रैना गंज थाना भीरा जिला लखीमपुर निवासी उमा शंकर की बेटी लक्ष्मी (21) बीकेटी में यशोदा पॉलीक्लीनिक के निकट राकेश कुमार के घर में किराये का कमरा लेकर अपनी छोटी बहन रिया के साथ रहती थी।

शाम को संस्थान से लौटने के बाद जब उसकी बहन बाजार गई थी उसी के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक वह बीकेटी में सीतापुर रोड स्थित चंद्रिका देवी इंस्टीट्यूट में दोनों बहन नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रही थी।

इंस्पेक्टर ने बताया मृतका के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। छात्रा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल की जांच की जायेगी। जिसके बाद घटना की वजह पता चल पायेगी। परिवारवालों की तहरीर के आधार पर कारवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसा, कार ने मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा; बाइक सवार दो युवकों की मौत एक गंभीर