लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसा, कार ने मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा; बाइक सवार दो युवकों की मौत एक गंभीर
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत ...और पढ़ें
-1790791538464_m.webp)
HighLights
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।
बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत।
एक युवक गंभीर घायल, लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया।
संवादसूत्र, बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक भीषण हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत काफी गंभीर होने से लखनऊ केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मृतक व घायल सभी एक ही बाइक पर सवार थे, तीनों की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। दूसरी तरफ से आ रही क्रेटा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसी बीच बाइक के पीछे से निकला अज्ञात ट्रक रौंदते हुए चला गया। हालांकि एक डीसीएम भी उसी समय निकली जिसमें बाइक फंस गई।
ऐसे में हादसा अज्ञात ट्रक से हुआ या डीसीएम से इस बात की जांच की जा रही है। मौके पर कुछ लोगों ने एक हाफ डाला वाहन को भी उसी समय भागते हुए देखा। तीनों युवकों की आयु 25 से 35 साल के मध्य बताई जाती है।
जिला चिकित्सालय में चौकी इंचार्ज पप्पू यादव एक मृत युवक के मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल पर डालकर स्वजन का पता लगाने की कोशिश करते दिखे। उन्होंने कहा कि पहली टक्कर क्रेटा कार ने मारी, फिर दूसरा वाहन कौन सा था, मृतक तथा घायल कहां के रहने वाले हैं, इसकी जांच की जा रही है।
