अब स्मारकों में शूटिंग व फोटोग्राफी पर हल्की होगी जेब, जानें आपके बजट पर कितना भार
शूटिंग को छह और 24 घंटे के दो स्लॉट में बांटा गया है। प्री वेडिंग फोटोग्राफी के लिए 10 से 15 हजार रुपये का शुल्क लगाया।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 02:32 PM (IST)
लखनऊ, ऋषि मिश्र। राजधानी और नोएडा में दलित महापुरुषों के नाम पर बनाए गए स्मारकों और पार्को मे फिल्मों की शूटिंग और शादी के पहले की जाने वाली दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी पर अब जेब हल्की करनी होगी। स्मारक संरक्षण समिति ने इसे लेकर नीति बना दी है। शूटिंग को छह और 24 घंटे के दो स्लॉट में बांटा गया है, जिसमें फिल्म व धारावाहिक की शूटिंग के लिए एक से लेकर ढाई लाख रुपये तक और प्री वेडिंग फोटोग्राफी के लिए 10 से 15 हजार रुपये का शुल्क लगाया जाना तय हुआ है।
इस तरह से तय की गईं फिल्म धारावाहिक की शूटिंग दरें
- सामाजिक परिवर्तन स्थल में छह घंटे का डेढ़ लाख और 24 घंटे का साढ़े चार लाख
- गोमती विहार खंड-1 में छह घंटे का एक लाख, 24 घंटे का सवा दो लाख।
- गोमती विहार खंड 2 में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का सवा लाख रुपये।
- गोमती विहार खंड-3 में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का 1.60 लाख।
- कांशीराम ग्रीन ईको गार्डेन में छह घंटे का डेढ़ लाख और 24 घंटे का साढ़े पांच लाख रुपये।
- राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का ढाई लाख।
- अंबेडकर पार्क, बादलपुर में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का दो लाख रुपये।
- कांशीराम स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन, रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक लाख छह घंटे और ढाई लाख रुपये 24 घंटे में लिये जाएंगे।
प्री वेडिंग फोटोग्राफी की दरें
- डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती पार्क म्यूजिकल फाउंटेन, गोमती विहार खंड-1 और गोमती विहार खंड दो में क्रमश: 15 हजार और 10 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा।
- राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा अंबेडकर पार्क, बादलपुर कांशीराम स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन, रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्री वेडिंग शूट के लिए 10 से 15 हजार रुपये लिए जाएंगे।
- शूटिंग को छह और 24 घंटे के दो स्लॉट में बांटा गया, छह घंटे का एक से डेढ़ लाख और 24 घंटे का ढाई से साढ़े पांच लाख तक शुल्क
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें