Move to Jagran APP

खिलाड़ी को अब मिल सकेगा फ्लैट, पाच करोड़ से अधिक मूल्य के प्लाटों की होगी ई-नीलामी

पुलिस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके जफर को मिला न्याय। एलडीए उपाध्यक्ष ने अगले सप्ताह रजिस्ट्री कराने का दिया आदेश।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 01:12 PM (IST)
खिलाड़ी को अब मिल सकेगा फ्लैट, पाच करोड़ से अधिक मूल्य के प्लाटों की होगी ई-नीलामी
खिलाड़ी को अब मिल सकेगा फ्लैट, पाच करोड़ से अधिक मूल्य के प्लाटों की होगी ई-नीलामी

लखनऊ(जागरण संवाददाता)। साठ के दशक में विपक्षी खिलाड़ियों को अपनी डिबलिंग (हॉकी में गेंद को घुमाने की कला) से छकाने वाले सेंटर फारवर्ड, एलडीए में आठ साल तक नाचते रहे। जफर (80) को पहले जानकीपुरम में फ्लैट आवंटित किया गया। बाद में समायोजित करके कुर्सी रोड पर आवंटन तो मिला, लेकिन आशियाने से महरूम ही रहे। आखिरकार गुरुवार को जनता अदालत में उनको न्याय मिला। एलडीए उपाध्यक्ष ने अगले सप्ताह उनके आशियाने की रजिस्ट्री कराने का आदेश दिया। पुलिस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके जफर को मिला न्याय। एलडीए ने अगले सप्ताह रजिस्ट्री कराने का दिया आदेश। उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह ने जनता की अदालत में फरियादियों की सुनवाई की। कुल 86 लोगों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। वर्ष 1965 के लगभग भारतीय पुलिस हॉकी टीम में शामिल रहे हॉकी खिलाड़ी जफर की समस्या का समाधान हो गया। सुलभ के फ्लैट की रजिस्ट्री अगले सप्ताह होगी। उन्होंने बताया कि उनको अधिकारियों से दिक्कत नहीं है। मगर निचले स्तर पर कर्मचारियों ने उनको लंबे समय तक परेशान किया। में ही फैसला हो गया कि आश्रयहीन योजना में सावित्री को उनके भवन पर कब्जा 21 जुलाई को मिलेगा। यह सुनकर सावित्री और उनके पति भरी आखों से उपाध्यक्ष के सामने खड़े हुए। उनको बताया गया कि 21 जुलाई को बसंतकुंज में अवैध कब्जे हटाए जाएंगे तो उनको हर हाल में कब्जा मिलेगा। 86 में से 79 अब भी निराश:

loksabha election banner

कुल 86 मामले में आए। मगर उनमें से 79 प्रकरणों को हल नहीं किया जा सका। सभी को 15 दिन का समय दिया गया है। जिसमें उनकी शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।

गोमती नगर में एलडीए ने अवैध निर्माण किया सील :

एलडीए ने गोमती नगर के विरामखंड में अवैध निर्माण गुरुवार की दोपहर सील कर दिया। यहा रिहायशी भवन को तिरपाल से ढक कर अंदर दुकानें बनाई जा रही थीं। एलडीए के दस्ते ने इसको सील कर गोमती नगर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है। भखंड एक-51 विरामखंड दिनेश शर्मा के नाम आवंटित है। पिछले कुछ दिनों से इस भवन को तिरपाल से घेर कर अंदर निर्माण किया जा रहा था। एलडीए के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंदर दुकानों के शटर लगाए जा रहे थे, इसीलिए ये मकान सील कर दिया गया है।

पाच करोड़ से अधिक मूल्य के 12 प्लाटों की होगी ई-नीलामी : एलडीए चक गंजरिया सिटी में पाच करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के 12 प्लाटों की ई-नीलामी करेगा। जिसको लेकर प्राधिकरण की वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इन प्लाटों में होटल, शॉपिंग मॉल, स्कूल और अन्य तरह के प्लाट शामिल किए गए हैं। पाच अवैध निर्माण खुद तोड़े :

एलडीए के ध्वस्तीकरण आदेशों में पहली बार सामने आया है कि पाच लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण तोड़ दिये हैं। ये सभी अवैध निर्माण गोमती नगर के हैं। नजूल अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केपीएस रविवासी, भूखंड संख्या 1-276 विरामखंड, सुनीता भागर्व 1-273 विरामखंड, अंकुर प्रकाश 1-283 विरामखंड, केशव साहू 3-13 विनयखंड, सजदा अहमद 2-14 विनयखंड ने अपना अवैध निर्माण तोड़ दिया है। बसंतकुंज के कब्जेदारों को अंतिम चेतावनी, खाली करेंगे मकान:

बसंतकुंज की आश्रयहीन कॉलोनी में 21 जुलाई को अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। प्राधिकरण के नजूल अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि अवैध कब्जेदारों के लिए शुक्त्रवार (20 जुलाई) तक वे कब्जा छोड़ दें। वरना जबरिया कब्जे हटवाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.