विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आयुर्वेद अस्पतालों में भी होगी रक्त की जांच, मरीजों को म‍िलेगा बेहतर इलाज Lucknow news

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Sun, 17 Nov 2019 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 05:34 PM (IST)

आयुष्मान से जुड़ेंगे प्रदेश के 523 अस्पताल। भवनों के सुदृढ़ीकरण के साथ किए जाएंगे अपग्रेड।

अब आयुर्वेद अस्पतालों में भी होगी रक्त की जांच, मरीजों को म‍िलेगा बेहतर इलाज Lucknow news
अब आयुर्वेद अस्पतालों में भी होगी रक्त की जांच, मरीजों को म‍िलेगा बेहतर इलाज Lucknow news

लखनऊ, (संदीप पांडेय)। राज्य के आयुर्वेदिक अस्पताल अपग्रेड होंगे। इनके भवनों का जहां सुदृढ़ीकरण होगा, वहीं इलाज की सुविधाओं में भी इजाफा होगा। खासकर, पैथोलॉजी जांच पहली बार शुरू होगी। ऐसे में मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। 

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी-अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोडऩे की कवायद चल रही है। ऐसे में सरकार ने सेवाओं को दुरुस्त करने का फैसला किया है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर माहौल देने के लिए भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, पैथोलॉजी की सुविधा भी होगी। मरीजों को रक्त की सामान्य जांचों के लिए भटकना नहीं होगा। मुफ्त जांच कर उनका समय पर इलाज किया जा सकेगा।

लखनऊ के 20 अस्पताल चयनित

राज्य आयुष सोसाइटी के कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद शर्मा के मुताबिक, आयुष्मान योजना के लिए कुल 523 आयुर्वेद अस्पताल व डिस्पेंसरी का चयन किया गया है। इसमें लखनऊ के 20 अस्पताल होंगे। 20 नवंबर को दिल्ली में बैठक होगी। इस दौरान संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगने के आसार हैं।

एक अस्पताल को तीन लाख

आयुष सोसाइटी की आयुष्मान योजना की नोडल अफसर डॉ. मीनाक्षी के मुताबिक, अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए तीन लाख बजट निर्धारित किया गया है। वहीं जिन अस्पतालों में भवन व संसाधन हैं, उन्हें सुविधाओं को उच्चीकृत करने के लिए एक लाख मिलेगा।

दवाओं के लिए मिलेगा धन

अस्पतालों के आयुष्मान योजना से जुडऩे पर फार्मेसी सुविधा भी दुरुस्त होगी। डिस्पेंसरी व अस्पतालों में दवाओं का धन भी बढ़ाया जाएगा। लखनऊ के चंद्रावल, गढ़ा, समेसी, कटरा, बक्खास अस्पताल पहले अपग्रेड होंगे।

अभी सिर्फ मेडिकल कॉलेज में जांच

आयुर्वेद निदेशक डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी जांच की सुविधा अभी अस्पतालों में नहीं है। लखनऊ समेत राज्य के आठ मेडिकल कॉलेजों में ही पैथोलॉजी जांचें हो रही हैं। अस्पतालों में खून की जांच शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

आयुष के डिस्पेंसरी-अस्पताल

  • आयुर्वेद-2104
  • यूनानी-254
  • होम्योपैथ-1574

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।