विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ पहुंचे नाइजीरियाई कृषि मंत्री, वृक्षारोपण कर जानी खेती-किसानी की बारीकियां

Published: Thu, 20 Aug 2026 06:05 PM (IST)

नाइजीरिया के कृषि मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ का दौरा किया। उन्होंने भारतीय कृषि, सहकारिता और ग्रामीण विकास मॉडल का अध्ययन किया।

नाइजीरिया के कृषि मंत्री अपने 10 प्रतिनिधिमंडल के साथ कई कार्यक्रमो में हिस्सा लिया

नाइजीरिया के कृषि मंत्री अपने 10 प्रतिनिधिमंडल के साथ कई कार्यक्रमो में हिस्सा लिया

HighLights

  1. नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में कृषि गतिविधियों का जायजा लिया।

  2. मंत्री ने वृक्षारोपण किया और प्रगतिशील फार्म हाउस देखा।

  3. भारतीय कृषि मॉडल को नाइजीरिया में लागू करने की संभावनाएं तलाशीं।

संवाद सूत्र, लखनऊ। गुरुवार को नाइजीरिया के कृषि मंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कृषि, सहकारिता और ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने वृक्षारोपण कर प्रगतिशील किसान के फार्म हाउस का निरीक्षण किया।

सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल रघुनाथ खेड़ा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (बी-पैक्स) पहुंचा। यहां खाद-बीज वितरण, ऋण व्यवस्था और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल प्रमुख एवं नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने समेसी स्थित कृषि फार्म हाउस का निरीक्षण किया। यहां आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन, कृषि तकनीकों और तालाब आधारित फार्मिंग की जानकारी ली। अधिकारियों ने भारतीय कृषि मॉडल की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल के साथ नाइजीरिया के विभिन्न राज्यों के अधिकारी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

साथ ही, स्थानीय स्तर पर एआर (कोऑपरेटिव) वैशाली सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनिका, सहायक अधिकारी सर्वेश कुमार, एडीसीओ विनोद कुमार, समिति सचिव संजय कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों के मुताबिक दौरे का उद्देश्य भारत में कृषि व सहकारिता क्षेत्र के नवाचारों को समझकर उन्हें नाइजीरिया में लागू करने की संभावनाएं तलाशना है।

ये टीम रही मौजूद

राज्य मंत्री कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (प्रतिनिधिमंडल प्रमुख) सीनेटर डॉ. आलीयू साबी अब्दुल्लाही, आयुक्त ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास कोगी राज्य मोहम्मद इहिएजुए अब्दुलमुतालिब, आयुक्त कृषि एवं खाद्य सुरक्षा एकिटी राज्य बोलुवाड़े एबेनेजर ओलामिड़े, राष्ट्रीय समन्यवक ग्रामीण संपर्क एवं कृषि विपणन परियोजना इंजीनियर अमीनु बोडिंगा मोहम्मद।

निदेशक/विशेष सहायक राज्यमंत्री कृषि एवं खाद्य सुरक्षा डॉ. एडेट एकांग, निदेशक संघीय विकास साझेदारी परियोजना विभाग श्रीमती इलुरोमी डेबोला, सोकोटो राज्य के राज्यपाल के ग्रामीण विकास संबंधी वरिष्ठ विशेष सलाहकार गलान्ची मलामी मोहम्मद, महानिदेशक कोगी राज्य परियोजना समन्वयक अदुनमो रुफस संडे, राज्यमंत्री कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के निजी सहायक डॉ. जिब्रिल शान्ताली मोहम्मद, मुख्य तकनीकी सलाहकार ग्रामीण संपर्क एवं कृषि विपणन परियोजना इंजीनियर शैलेंद्र कुमार झा मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- अब सरोजनीनगर में धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक लेन को बंद कर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य