विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : NHAI ने जारी किए बनी, उन्नाव और कानपुर तक के टोल रेट; दरें बैरिकेडिंग पर भी किया चस्पा

Published: Fri, 17 Jul 2026 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM (IST)

एनएचएआई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरें जारी की हैं और उन्हें बैरिकेडिंग पर भी चस्पा किया है। अधिकारियों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे की टोल दरें जारी कीं।

  2. गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा।

  3. रैंप पर सुरक्षाकर्मी और बड़े संकेतक बोर्ड लगाने की मांग।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों से अपील की है कि वह उल्टी दिशा में न चले। इससे दुर्घटना हो सकती है। वर्मा ने शुक्रवार को एक्सप्रेसवे पर चलने वालों के लिए टोल की ब्रेकअप दरें न सिर्फ जारी की है बल्कि उन्हें एलीवेटेड रोड पर लगाए गए बैरिकेडिंग पर चस्पा भी करा दिया है।

यह बैरिकेडिंग कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर जाते वक्त लगाई गई है। उनके मुताबिक अभी लोग इसलिए भी एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ रहे हैं, क्योंकि भ्रम है कि कही तक भी यात्रा करो, उन्हें पूरा टोल देना होगा, ऐसा नहीं है। वहीं लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले एलीवेटेड रोड पर न चढ़े, इसके भी साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं।
एक्सप्रेसवे टोल टैक्स दरें

वाहन प्रकार लखनऊ से बनी लखनऊ से उन्नाव लखनऊ से कानपुर
सिंगल वापसी सिंगल वापसी सिंगल वापसी
कार व जीप 115 170 265 400 285 425
बस व ट्रक 185 275 430 645 460 685
ट्रक तीन धुरीय 420 625 980 1475 1045 1570

नोट : एक्सप्रेसवे पर वार्षिक पास मान्य है।

संकेतक बोर्ड लगाकर खानापूर्ति रैम्प के पास नही कोई सुरक्षाकर्मी

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस और एनएचआई प्रशासन प्रतिबंधित वाहनों को ऊपर चढ़ने से रोकने को लेकर सक्रिय तो हुई लेकिन अभी भी पूरी तरह खामियों पर काम नहीं हुआ है। शुक्रवार को खांडे देव टोल प्लाजा के पास रैम्प से कई दो पहिया वाहन ऊपर चढ़ते दिखाई दिए जिन्हें टोल कर्मियों ने वापस किया तो लोग बाइक लेकर उसी रास्ते से लौटे।

ऐसे में विपरीत दिशा से लौटे दो पहिया वाहन हादसे की वजह भी बन सकते थे। हां नीचे रैम्प के पास हाईवे किनारे दो छोटे बोर्ड जरूर लगाएं गए हैं जिनमें दो और तीन पहिया वाहनों को ऊपर जाने से रोक के निर्देश लिखे हैं। लेकिन ये बोर्ड हाईलाईट नहीं है। जिससे लोगों की नजर इससे चूकना लाजमी है। ऐसे में प्रतिबंधित वाहनों का रैम्प के जरिए ऊपर चढ़ना भी स्वाभाविक है।

लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित वाहनों के लिए जो बोर्ड लगाया गया है उसे बड़ा और हाई लाईट करना चाहिए ताकि हाईवे से निकलने वाले लोग उसे आसानी से देख सकें। इसके अलावा रैम्प शुरुआत पर ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं। ताकि प्रतिबंधित वाहनों को पहले ही रोका जा सके।