Move to Jagran APP

सीएम योगी से मिले भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, कहा- युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर फिर बनाएंगे सरकार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने वैभव सिंह को युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के लिए बधाई देने के साथ नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:31 AM (IST)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने वैभव सिंह को युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के लिए बधाई देने के साथ नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। वैभव सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा को और ज्यादा सशक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएंगे।

loksabha election banner

इससे पहले भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री डा. सतीशचंद्र द्विवेदी, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री संजय राय, सुभाष यदुवंश और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वैभव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर मिशन-2022 में ताकत से जुटेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.